• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

गुरु गोरखनाथ मठ में बाबा जसवंत नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत समागम, हवन-यज्ञ और अखंड धूणे के साक्षी बने देशभर से आए श्रद्धालु। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-18 17:36:52
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गुरु गोरखनाथ मठ में बाबा जसवंत नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, संत समागम, हवन-यज्ञ और अखंड धूणे के साक्षी बने देशभर से आए श्रद्धालु।


चम्पावत। गुरु गोरखनाथ मठ में आज सिद्ध पुरुष बाबा जसवंत नाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गहरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल बाबा जसवंत नाथ जी के प्रतीकात्मक स्नान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मठ परिसर भक्तिमय वातावरण में “हर-हर महादेव” और “जय गुरु गोरखनाथ” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों से नाथ संप्रदाय के संत-महात्माओं का भव्य समागम हुआ। नाथ संप्रदाय का यह विश्व प्रसिद्ध मठ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है, जहां पीढ़ियों से लोग पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। प्रातः आश्रम के बाबा रामनाथ जी महाराज की देखरेख में पंडित धीरेंद्र पांडे द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं विश्व कल्याण हेतु हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया।
हवन-यज्ञ में रोहतक से पधारे बाबा शंकर नाथ जी, बाबा विजय नाथ जी, साईं नाथ जी, जमुना गिरी जी महाराज तथा मानेसर धाम के धर्मराज पुरी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता की और श्रद्धालुओं को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। संतों की उपस्थिति से मठ परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरु गोरखनाथ मठ की विशेष पहचान यहां सतयुग से प्रज्वलित अखंड धूणा है, जो शताब्दियों से निरंतर जलता आ रहा है। श्रद्धालु इस अखंड धूणे में लकड़ी अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं रखते हैं। मान्यता है कि इसी पावन स्थल पर बाबा जसवंत नाथ जी महाराज ने 28 वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। यह तीर्थ स्थल नेपाल सीमा से लगे 84 गांवों की नाली से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण नेपाल में भी बाबा के असंख्य श्रद्धालु हैं।
मठ में शताब्दियों से विभूति को ही प्रसाद के रूप में प्रदान किए जाने की परंपरा चली आ रही है। विशेष मान्यता है कि यहां श्रद्धा भाव से आने वाली निसंतान महिलाओं की गोद भरती है, जिससे यह स्थान जन-जन की आस्था का अद्वितीय केंद्र बना हुआ है। चारों ओर से घिरे हरे-भरे वनों को लेकर मान्यता है कि इन वनों की रक्षा स्वयं अष्टभैरव करते हैं, इसी कारण आज तक यहां के वनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
संतों के वरदान से जुड़ी मान्यता है कि गुरु गोरखनाथ मठ में आने वाला कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं लौटता, यहां की सभी व्यवस्थाएं मानो अदृश्य शक्तियों द्वारा स्वतः संचालित होती हैं। बाबा जसवंत नाथ जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज क्षेत्रों से मठ पहुंचे। इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से आए संत-महात्माओं का मठ प्रबंधक बाबा रामनाथ जी महाराज द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।



फोटो - बाबा जसवंत नाथ जी महाराज की बरसी पर गुरु गोरखनाथ मठ में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ करते संतगण।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in