• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पहाड़ की शिक्षा बनाम व्यवस्था: चम्पावत की लधियाघाटी को कॉलेज कब मिलेगा ? घाटी की एक छात्रा ने बालिकाओं का दर्द सीएम व डीएम के सामने उजागर किया दर्द, क्विक एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार से उठी उम्मीदें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची छात्रों की पीड़ा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-24 17:45:36
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पहाड़ की शिक्षा बनाम व्यवस्था: चम्पावत की लधियाघाटी को कॉलेज कब मिलेगा ? घाटी की एक छात्रा ने बालिकाओं का दर्द सीएम व डीएम के सामने उजागर किया दर्द, क्विक एक्शन के लिए पहचाने जाने वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार से उठी उम्मीदें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची छात्रों की पीड़ा।


चम्पावत। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। चम्पावत जिले के दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां छात्र-छात्राओं के लिए प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा तो उपलब्ध है, लेकिन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पढ़ाई के लिए उन्हें 50 से 60 किलोमीटर दूर शहरों का रुख करना पड़ता है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित परिवहन व्यवस्था और आर्थिक कमजोरियां इस राह को और कठिन बना देती हैं।
सबसे ज्यादा मार बेटियों की शिक्षा पर पड़ रही है। लंबी दूरी और सुरक्षा की चिंता के चलते कई अभिभावक अपनी बेटियों को कॉलेज नहीं भेज पा रहे हैं। बरसात के मौसम में भूस्खलन की समस्या छात्रों की पढ़ाई को पूरी तरह बाधित कर देती है, जिससे पहाड़ के होनहार विद्यार्थी शहरी छात्रों से पीछे छूट जाते हैं। चम्पावत के "क्विक एक्शन" वाले जिलाधिकारी मनीष कुमार अपनी कार्यशैली के लिए जिले में अलग पहचान रखते हैं। वे कई जनसमस्याओं का समाधान मौके पर ही करते आ रहे हैं, जिससे आम जनता को त्वरित राहत मिली है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को यह उम्मीद है कि उच्च शिक्षा जैसी गंभीर समस्या पर भी प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र पहल होगी और यह मामला प्राथमिकता में लिया जाएगा।
इस गंभीर विषय को लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार की एम.ए. संस्कृत की स्थानीय छात्रा वन्दना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर क्षेत्र में एक राजकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की है। छात्रा का यह पत्र केवल व्यक्तिगत आग्रह नहीं, बल्कि पूरे पहाड़ी क्षेत्र की सामूहिक पीड़ा को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि कॉलेज निर्माण के लिए क्षेत्र में पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने की बात भी सामने आई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पलायन रोकने की दिशा में संकल्प की बात करते रहे हैं। ऐसे में चम्पावत जैसे सीमांत जिले में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना न केवल शिक्षा को मजबूती देगी, बल्कि पलायन पर भी रोक लगाने में सहायक सिद्ध होगी।
अब निगाहें प्रशासन और सरकार पर टिकी हैं क्या "क्विक एक्शन" के लिए पहचाने जाने वाले जिलाधिकारी और संवेदनशील नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री इस मांग को जमीन पर उतार पाएंगे, या पहाड़ के युवाओं को अभी और इंतजार करना पड़ेगा?


फोटो - वन्दना शर्मा


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in