• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत को मिला प्रतिष्ठित State Best Electoral Practices Award- 2026, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सम्मानित। (Champawat News)

Posted by admin
2026-01-25 16:43:42
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत को मिला प्रतिष्ठित State Best Electoral Practices Award- 2026, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सम्मानित।


चम्पावत 25 जनवरी 2026, सूवि।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित लोकभवन (लोकमंच ऑडिटोरियम) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जनपद चम्पावत को उत्तराखंड राज्य के चार चुनिंदा जनपदों में से एक के रूप में State Best Electoral Practices Award-2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड द्वारा घोषित किया गया था। चम्पावत के अलावा रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं उत्तरकाशी जनपदों को भी इस सम्मान से नवाजा गया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में यह सम्मान मुख्य रूप से प्री-एसआईआर (Pre-Summary Revision) अवधि के दौरान की गई उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग, मतदाता सूची के सटीक अद्यतन, तकनीकी दक्षता, पूर्ण पारदर्शिता तथा मतदाता जागरूकता (SVEEP) गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान ग्रहण जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने ग्रहण किया।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान जनपद चम्पावत की पूरी निर्वाचन टीम - ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), सुपरवाइजर, उपजिलाधिकारी, अन्य अधिकारी - कर्मचारी एवं सभी सहयोगियों के समन्वित, समर्पित एवं उच्च स्तरीय प्रयासों का साक्षात प्रमाण है। हमने मतदाता सूची को अधिक सटीक, समावेशी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती में हमारा योगदान है। उन्होने समस्त टीम को हार्दिक बधाईयां दी।

यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की प्रतिबद्धता, नवाचार एवं जन-केंद्रित दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in