🔊
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार - तीन की मौत, कई घायल।
अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार उस समय दुर्घटना का शिकार हो गया जब उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार जिले के झिझाड़ क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान बसोली के पास चुराड़ी बैंड में कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही सोमेश्वर कोतवाली व ताकुला चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों में शामिल:
मंजू देवी (44) निवासी ग्राम कांडे, पो. ताकुला
दिनेश राम (50) निवासी ग्राम झिझाड़, पो. ताकुला
रेहान (11 माह) निवासी ग्राम थपनिया, पो. ताकुला
घायल:
मंज्या पत्नी महेश राम (25)
गोपाल राम (50)
संजय (21)
महेश आर्या (25)
चालक अर्जुन कुमार (36) निवासी फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली
सभी घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।