• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

धामी के नेतृत्व पर भाजपा की मुहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकेत से गरमाई सियासत, आगामी विधानसभा चुनाव में धामी फैक्टर तय, चंपावत से उठी समर्थन की मजबूत आवाज। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-24 19:56:42
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

धामी के नेतृत्व पर भाजपा की मुहर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकेत से गरमाई सियासत, आगामी विधानसभा चुनाव में धामी फैक्टर तय, चंपावत से उठी समर्थन की मजबूत आवाज।


चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व क्षमता पर अब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व खुलकर भरोसा जताता नजर आ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हालिया मीडिया इंटरव्यू में यह स्पष्ट संकेत मिला कि उत्तराखंड का अगला विधानसभा चुनाव धामी के चेहरे और नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
वर्ष 2021 में जब भाजपा ने युवा चेहरे के रूप में धामी को देवभूमि की कमान सौंपी थी, तब उनके अनुभव को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे। लेकिन धामी ने अपनी पहली ही बड़ी परीक्षा में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाकर सभी आशंकाओं को पीछे छोड़ दिया। भले ही वह स्वयं चुनाव हार गए, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया-जो भारतीय राजनीति में एक अलग उदाहरण बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धामी पर विशेष भरोसा भी उनकी पहचान को मजबूत करता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कम उम्र में ही धामी की कार्यशैली में स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जैसी परिपक्वता दिखाई देती है, जो उन्हें अलग पहचान देती है।



मुख्यमंत्री का ऋण चुकाना आसान नहीं


चंपावत। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसा नेतृत्व मिलेगा। उनके अनुसार,

जो कुछ हो रहा है, वह ईश्वर की कृपा और धामी के नेतृत्व का परिणाम है। चंपावत को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का जो काम हो रहा है, उसका ऋण चुकाना आसान नहीं है।

राज्य को मिली नई पहचान-
नगर पालिका चंपावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे का कहना है कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को देशभर में नई पहचान मिली है। चंपावत जैसे पिछड़े जिले में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए उनका नेतृत्व लंबे समय तक जरूरी है। सभासद प्रेमा चिलकोटी का कहना है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान प्रदेश की जनता की भावनाओं को दर्शाता है। धामी ने अपने सरल व्यवहार और विकास की सोच से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है और वह युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
महिलाओं के मन की बात कही-

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने वही कहा है, जो प्रदेश की महिलाएं लंबे समय से महसूस कर रही थीं। प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए धामी जैसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in