🔊
स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए ट्रायल जनपद स्तर पर कराने का अनुरोध।
लोहाघाट। प्रदेश में विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया किधर ट्रायल जनपद स्तर पर करने का अनुरोध।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने लोहाघाट में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने से नोनीहालों में खेल के प्रति जोश और उमंग जागा है।
इसी क्रम में श्री गड़कोटी ने माननीय मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र भेजते हुए बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र के नोनीहाल प्रवेश प्रक्रिया में शामिल तो हो जाते हैं लेकिन आर्थिक अभाव के कारण ट्रायल हेतु देहरादून नहीं जा पाते जिससे योग्य होने के बावजूद प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं।
श्री गड़कोटी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले नोनीहालों का ट्रायल जनपद स्तर पर किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को इन उच्च संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।