• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

सेतु आयोग की पहल रंग लाई: पहाड़ के किसानों को मिला बड़ा बाजार, बिगबास्केट से सीधा जुड़ाव, राजशेखर जोशी के प्रयासों से खुला कलेक्शन सेंटर, अब चंपावत-नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के किसानों को मिलेगा उत्पादन का सही दाम। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-26 00:53:38
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सेतु आयोग की पहल रंग लाई: पहाड़ के किसानों को मिला बड़ा बाजार, बिगबास्केट से सीधा जुड़ाव, राजशेखर जोशी के प्रयासों से खुला कलेक्शन सेंटर, अब चंपावत-नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के किसानों को मिलेगा उत्पादन का सही दाम।


चम्पावत। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सेतु आयोग के प्रयास अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। आयोग के मुखिया राजशेखर जोशी की पहल पर किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।
कॉर्पोरेट जगत में करीब 35 वर्षों का अनुभव रखने वाले जोशी ने अपनी मजबूत पकड़ का उपयोग करते हुए टाटा समूह की कंपनी बिगबास्केट के साथ समन्वय स्थापित कराया है। सेतु आयोग, उद्यान विभाग और उत्तराखंड हॉर्टिकल्चर बोर्ड के सहयोग से हल्द्वानी में पहला कलेक्शन सेंटर शुरू किया गया है, जहां किसानों से सीधे उत्पाद खरीदे जाएंगे और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाएगा।
इस सेंटर के माध्यम से चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के किसान अपने फल और सब्जियां सीधे लाकर बेच सकेंगे। साथ ही, जल्द ही कुमाऊं के रामगढ़ और गढ़वाल मंडल में भी नए कलेक्शन सेंटर खोले जाने की योजना है।
राजशेखर जोशी का कहना है कि दिल्ली जैसे महानगरों में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र इसके लिए बेहद उपयुक्त हैं। अब तक किसानों को सही बाजार नहीं मिलने के कारण उनकी मेहनत का उचित लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन इस पहल से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
बिगबास्केट के अधिकारियों शिशु कुमार और विनोद कुमार ने आश्वासन दिया है कि कंपनी किसानों के साथ पूरी पारदर्शिता से काम करेगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी मोहित माली ने भी इस पहल को किसानों के लिए गेमचेंजर बताते हुए विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
स्थानीय सब्जी उत्पादकों ने इस पहल को किसानों की किस्मत बदलने वाला कदम बताया है। अब पहाड़ के किसानों का सीधा जुड़ाव बड़े बाजारों से होने जा रहा है, जिससे उन्हें उनके उत्पाद का सही मूल्य मिल सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


फोटो - राजशेखर जोशी


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in