• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मीना ने हाथों की कला को बनाया कमाई का जरिया, ऐपण कला से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीना राय। (Champawat News)

Posted by admin
2026-04-27 15:21:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मीना ने हाथों की कला को बनाया कमाई का जरिया, ऐपण कला से आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीना राय।


चंपावत 27 अप्रैल 2026, सूवीं

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर ऐपण कला को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाकर ग्राम पंचायत चौड़ीराय की निवासी श्रीमती मीना राय पारंपरिक कला के प्रति बचपन से ही गहरी रुचि और दक्षता रखती थी।

मीना के पास हुनर तो था, लेकिन संसाधनों और उचित मार्गदर्शन के अभाव में वह इसे व्यवसायिक रूप नहीं दे पा रही थीं।

उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव तब आया जब वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत गठित ‘जय माँ काली स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ीं। यह समूह ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत ‘मनसा देवी संकुल संघ’ द्वारा संचालित किया जा रहा है।

समूह से जुड़ने के बाद मीना को न केवल सामूहिक सहयोग मिला, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के नए अवसरों की भी जानकारी प्राप्त हुई।

ग्रामोत्थान परियोजना, जो कि आईफैड (IFAD) और केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित है, ने मीना राय के उद्यम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परियोजना के तहत आयोजित बैठकों के माध्यम से उन्हें लघु उद्यम स्थापना योजना की जानकारी मिली। उनकी लगन और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को देखते हुए परियोजना टीम ने ऐपण कला आधारित उद्यम के लिए उनका चयन किया तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराईं।

उद्यम की स्थापना हेतु मीना राय को कुल 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसमें 30,000 रुपये की अनुदान राशि, 50,000 रुपये का बैंक ऋण तथा 20,000 रुपये का स्वयं का अंशदान शामिल रहा। इस आर्थिक सहयोग ने उनके सपनों को साकार करने की मजबूत नींव रखी।

अपने उद्यम की शुरुआत में मीना ने पारंपरिक ऐपण डिजाइनों को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए पूजा थाली, वॉल हैंगिंग, उपहार सामग्री और नाम पट्टिका जैसे आकर्षक उत्पाद तैयार किए। उनकी कलाकारी और उत्पादों की गुणवत्ता के कारण स्थानीय बाजार में उन्हें शीघ्र ही पहचान मिल गई और मांग लगातार बढ़ने लगी।

आज श्रीमती मीना राय अपने इस स्वरोजगार से प्रतिमाह लगभग 5,000 से 6,000 रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि अपनी पारंपरिक कला को संरक्षित करते हुए अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in