🔊
चंपावत में यूकेडी की केंद्रीय कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन।
चंपावत जिला मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की केंद्रीय कार्यकारिणी के आगमन पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूकेडी जिला अध्यक्ष दीपेश शर्मा ने की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है और प्रदेश के विकास, क्षेत्रीय अस्मिता तथा जनभावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह कठायत, कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम सिंह नेगी सहित जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में संदीप भट्ट (जिला उपाध्यक्ष चंपावत), गजेंद्र सिंह बोहरा (जिला महामंत्री प्रचार-प्रसार), विपिन शर्मा (जिला महामंत्री कार्यालय), मीडिया प्रभारी संजय भट्ट, योगेश जोशी (ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत), पीयूष तिवारी (ब्लॉक महामंत्री), चंद्रप्रकाश आर्य (शक्तिपुर मंडल प्रचार महामंत्री), विवेक गोस्वामी (मीडिया प्रभारी), सौरभ भारती, मनीष पंत और कमल सिंह बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
बैठक में पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यूकेडी आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाते हुए संगठन विस्तार अभियान को तेज करेगी।