• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

हीट वेव से निपटने को चम्पावत में व्यापक प्रबंधन, ज़िलाधिकरी ने दिए निर्देश। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-02 15:15:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

हीट वेव से निपटने को चम्पावत में व्यापक प्रबंधन, ज़िलाधिकरी ने दिए निर्देश।


चम्पावत 02 मई 2026, सूवि।

उत्तराखंड के मैदानी एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जनपद चम्पावत में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के सभी संबंधित विभागों को संभावित गर्मीजनित आपदाओं एवं स्वास्थ्य जोखिमों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजस्व, शहरी विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं वन विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों को स्पष्ट रूप से उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

नगर पालिका एवं पेयजल विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को ग्रीष्मकालीन बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करने तथा ‘क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम’ को सक्रिय रखने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग को विद्यालयों के समय में आवश्यकतानुसार संशोधन करने, साथ ही विद्यार्थियों के लिए पेयजल एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वनाग्नि की संभावित घटनाओं की रोकथाम हेतु वन विभाग एवं अग्निशमन विभाग को आपसी समन्वय के साथ मास्टर कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत जारी इन निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

जनसुविधा एवं आपातकालीन सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) के टोल फ्री नंबर 1077 एवं 05965-230703 को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक 7895318895, 7579060090 एवं 9528135726 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in