🔊
साधना इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी रावत को मिला शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026
साधना इंटर कॉलेज खितोली, बेरीनाग की छात्रा प्रियांशी रावत को उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की राज्य वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने तथा शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 से सम्मानित होने पर बड़ी उपलब्धि मिली है। इस अवसर पर माननीय जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रियांशी को इस सम्मान से नवाजा।
वर्तमान में प्रियांशी उच्च शिक्षा के लिए बाहर होने के कारण यह सम्मान आदरणीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा उनके निवास स्थान बेरीनाग भेजा गया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज पांडे, प्रबंधक चम्पा पंत एवं समस्त साधना परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रियांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: