• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Tuesday, 11-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

गंगोलीहाट में 100 करोड़ की पेयजल योजनाएं अधूरी। बिना पानी पहुंचे ही केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-05-25 16:00:56
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में 100 करोड़ की पेयजल योजनाएं अधूरी। बिना पानी पहुंचे ही केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन।


गंगोलीहाट । गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही चार प्रमुख पेयजल पंपिंग योजनाएं वर्षों की देरी, खराब निर्माण गुणवत्ता और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अधूरी पड़ी हैं। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता डी.एस. सुगड़ा ने उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को पीपीआईएल लीगल नोटिस जारी किया है।सूचना के अधिकार से मिले दस्तावेजों के अनुसार, विभाग ने पूर्व में इन योजनाओं को अक्टूबर 2025 तक चालू करने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। आज भी क्षेत्र के कई गांव नियमित जलापूर्ति से वंचित हैं। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार चारों परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:
बेलपट्टी ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना: लागत 44.56 करोड़ रुपये, पूर्ण होने की तिथि 31.12.2025।
ग्वासीकोट ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना: लागत 8.10 करोड़ रुपये, पूर्ण होने की तिथि 30.07.2024।
पोखरी-भेरंग ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना: लागत 19.84 करोड़ रुपये, पूर्ण होने की तिथि 03.11.2025।
वासुकीनाग ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना: लागत 25.74 करोड़ रुपये, पूर्ण होने की तिथि 31.12.2025।
निर्माण में गंभीर कमियां और वित्तीय अनियमितताएं
डी.एस. सुगड़ा ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा समय पर बजट आवंटित न करने और ग्वासीकोट योजना में भूमि विवाद के कारण काम लगातार टलता गया। वर्तमान में निर्मित जलाशयों और टैंकों में तकनीकी खामियां साफ नजर आ रही हैं। खराब कार्य गुणवत्ता के कारण विभाग ने संबंधित ठेकेदारों पर 50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है, जिससे विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
इसी बीच क्षेत्र में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि बिना हर घर तक पानी पहुंचाए, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तामझाम के साथ 'बेलपट्टी पेयजल पंपिंग योजना' का उद्घाटन कर दिया, जिसे स्थानीय जनता के साथ एक बड़ा छलावा बताया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने मांग की है कि इन सभी योजनाओं की स्वतंत्र तकनीकी और वित्तीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों की जवाबदेही तय हो, और दोषी ठेकेदारों को अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 30 दिनों के भीतर इस पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी और क्षेत्र में लोकतांत्रिक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पेयजल निगम, कुमाऊं के मुख्य अभियंता आलोक कुमार ने 21 मई 2026 को अधीक्षण अभियंता (निर्माण मंडल, पिथौरागढ़) को निर्देशित किया है कि वे इस शिकायत का संज्ञान लें। उन्होंने मामले की पूरी जांच कर 7 दिनों के भीतर निस्तारण आख्या (रिपोर्ट) मुख्य कार्यालय और प्रधान कार्यालय को सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in