• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत के सिमल्टा में जल उत्सव सप्ताह के तहत चमका पौराणिक क्रांतेश्वर नौला, पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने के लिए भागीरथ ऐप और वैज्ञानिक तरीकों पर दिया जोर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-11 15:12:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत के सिमल्टा में जल उत्सव सप्ताह के तहत चमका पौराणिक क्रांतेश्वर नौला, पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने के लिए भागीरथ ऐप और वैज्ञानिक तरीकों पर दिया जोर।


चंपावत 11 जून 2026, सूवि।

उत्तराखंड की पारंपरिक जल विरासतों को सहेजने के उद्देश्य से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को विकास खंड चंपावत के शिमल्टा गांव में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

01 से 15 जून तक मनाए जा रहे जल उत्सव सप्ताह के क्रम में आज सुबह ग्रामीणों और अधिकारियों ने मिलकर शिमल्टा गांव के ऐतिहासिक व पौराणिक जल स्रोत क्रांतेश्वर नौले में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नौले और उसके आस-पास के पूरे परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता के लिए इन पौराणिक धरोहरों को बचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए जल स्रोतों के पास गंदगी न फैलाने, प्लास्टिक कचरे का सही निस्तारण करने और कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में ही डालने की अपील की गई। साथ ही, भविष्य के लिए जल स्रोतों की सटीक डिजिटल मैपिंग करने के उद्देश्य से सभी ग्रामीणों से 'भागीरथ ऐप' को अपनाने का विशेष आवाहन किया गया।
स्वच्छता अभियान की सफलता के बाद शिमल्टा स्थित पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता शिमल्टा के ग्राम प्रधान श्री गिरीश चंद्र पालीवाल ने की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सारा (SARRA) के सोशल कोऑर्डिनेटर श्री हरीश चंद्र भट्ट ने उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सामने रखते हुए समझाया कि किस तरह वैज्ञानिक उपायों को अपनाकर पारंपरिक नौलों व धारों को सूखने से बचाया जा सकता है और उनके गिरते जल स्तर (डिस्चार्ज) को दोबारा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपनी इस बहुमूल्य संपदा के संरक्षण के लिए सदैव सजग और सक्रिय रहने की अपील की।

इस मौके पर ग्रामीण स्तर पर जल चेतना जगाने के उद्देश्य से प्रशासनिक और तकनीकी टीम भी मुस्तैद रही। कार्यक्रम में विकास खंड चंपावत से ग्राम विकास अधिकारी श्री अर्जुन सिंह भंडारी, सारा के जियो हाइड्रोलॉजिस्ट श्री सुमित राणा और तकनीकी विशेषज्ञ श्री जीवन रंसवाल ने भी अपने विचार साझा किए।

गोष्ठी में ग्राम स्तर पर गठित धारा नौला संरक्षण समिति के सम्मानित सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी इस प्राकृतिक और पौराणिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in