• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट से गरजे गणेश गोदियाल, बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो लौटेगी पुरानी पेंशन, खत्म होगी टीईटी की अनिवार्यता। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-29 18:22:08
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट से गरजे गणेश गोदियाल, बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो लौटेगी पुरानी पेंशन, खत्म होगी टीईटी की अनिवार्यता।


लोहाघाट। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना की समीक्षा, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा महंगाई से राहत देने जैसे बड़े फैसले लिए जाएंगे।
गोदियाल ने कहा कि जो लोग चंपावत को "स्विट्जरलैंड" बनाने का सपना दिखा रहे थे, आज वह सपना कहीं दिखाई नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा जनता की भावनाओं के साथ खड़ी रही है।
उन्होंने कहा कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने क्षेत्र में शराब माफिया को पनपने नहीं दिया और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। गोदियाल ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाली भाजपा से मंदिर निर्माण में कथित घोटाले पर भी जवाब मांगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएगी, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी की स्थिति ऐसी हो गई है कि कई युवाओं के विवाह तक प्रभावित हो रहे हैं और कांग्रेस इस सामाजिक असंतुलन को दूर करने का काम करेगी।
इससे पूर्व गणेश गोदियाल का पाटन पुल से रामलीला मैदान तक भव्य रैली के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल हुए। रामलीला मैदान में पहले से मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गोदियाल ने स्वागत के लिए पहुंची महिलाओं पर पुष्पवर्षा करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं और सम्मान की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर तेजी से आकर्षित हो रही है।
कार्यक्रम में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गोदियाल का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस फिर जीत दर्ज करेगी।
धारचूला विधायक हरीश धामी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों की आलोचना की। पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर बताया।
नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल की अध्यक्षता और शैलेंद्र के संचालन में आयोजित सभा में वरिष्ठ नेता भागीरथ पाठक, डॉ. महेश ढेक सहित अनेक नेताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजन में भूपी चौबे, प्रहलाद सिंह अधिकारी, महेश भट्ट, शंकर बोरा, अशोक मेहरा, मनोज सावंत, कमल कालाकोटी, विमला मेहरा, अलका ढेक, गीता पुजारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




फोटो लोहाघाट में गणेश गोदियाल के स्वागत में निकाली गई विशाल रैली।

रामलीला मैदान में आयोजित सभा में उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in