• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा , >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत को मिली एमआरआई की सौगात, अब सीमांत के मरीजों को नहीं दौड़ना पड़ेगा हल्द्वानी, मुख्यमंत्री धामी ने छह करोड़ की अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण, स्वास्थ्य क्षेत्र की 40 करोड़ से अधिक की योजनाओं को दी रफ्तार। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-29 18:25:50
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत को मिली एमआरआई की सौगात, अब सीमांत के मरीजों को नहीं दौड़ना पड़ेगा हल्द्वानी, मुख्यमंत्री धामी ने छह करोड़ की अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण, स्वास्थ्य क्षेत्र की 40 करोड़ से अधिक की योजनाओं को दी रफ्तार।


चंपावत। सीमांत जनपद चंपावत के लोगों को सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला चिकित्सालय में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से करीब छह करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में 40 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं को नई गति देते हुए कहा कि "स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ और विकसित उत्तराखंड की सबसे मजबूत नींव है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चंपावत सहित पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और आसपास के सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मस्तिष्क, रीढ़, नसों, जोड़ों, कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की जांच अब जिला चिकित्सालय में ही संभव होगी, जिससे समय और धन की बचत के साथ मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल अस्पतालों का निर्माण नहीं कर रही, बल्कि उन्हें आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित मानव संसाधन और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं से भी सशक्त बना रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला चिकित्सालय में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसके अलावा 11.71 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक विंग, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर तथा पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि अमोड़ी में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। वहीं इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान में 4.70 करोड़ रुपये की लागत से 129 बेड का छात्रावास बनकर तैयार हो चुका है। चंपावत में नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों परिवारों को निशुल्क और कैशलेस उपचार मिल रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति के इलाज में बाधा न बने।
उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ होगा, तभी उत्तराखंड समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।




फोटो : जिला चिकित्सालय चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    गंगोलीहाट में मोदी मिशन नशामुक्त अभियान को मिल रहा समर्थन, सभी मंडलों में अभियान चलाने का दावा

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in