• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी सौगात, एमआरआई के बाद चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आदर्श चम्पावत अभियान को मिली नई रफ्तार, टनकपुर उप जिला अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया और आईसीयू सेवाएं होंगी और मजबूत। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-30 16:38:43
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत को स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी सौगात, एमआरआई के बाद चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आदर्श चम्पावत अभियान को मिली नई रफ्तार, टनकपुर उप जिला अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया और आईसीयू सेवाएं होंगी और मजबूत।


चम्पावत। सीमांत जनपद चम्पावत की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को गति देते हुए जनपद को अत्याधुनिक एमआरआई मशीन के बाद अब चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की सौगात मिली है। इससे मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार के लिए अब दूसरे जिलों का रुख कम करना पड़ेगा।
उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा रानी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार कन्याल, आईसीयू सेवाओं के लिए डॉ. विजय कुमार गुप्ता तथा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. यदुराज भट्ट की तैनाती की गई है। इन विशेषज्ञों के आने से विशेष रूप से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सेवाएं पहले से अधिक सशक्त होंगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 जून को चम्पावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया था। अब गंभीर बीमारियों की जांच जनपद में ही संभव होगी, जिससे मरीजों का समय और आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चम्पावत को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण टनकपुर अस्पताल में नेपाल से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमा पार से आने वाले मरीजों के लिए भी लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में पहले ही दो डायलिसिस मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल रहा है। आने वाले समय में अस्पताल में और भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि टनकपुर उप जिला चिकित्सालय सीमांत क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बन सके।

फोटो- उपजिला चिकित्सालय टनकपुर की बदलती जा रही तस्वीर।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in