• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

देवत की पहाड़ी पर 10 हजार पौधों का महाअभियान, 130 इको टास्क फोर्स को मेयर ने किया सम्मानित। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-30 22:06:14
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

देवत की पहाड़ी पर 10 हजार पौधों का महाअभियान, 130 इको टास्क फोर्स को मेयर ने किया सम्मानित।


पिथौरागढ़, 30 जून। पर्यावरण संरक्षण और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने की दिशा में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ (130 इको टास्क फोर्स) ने देवत ग्राम की पहाड़ियों पर 10 हजार पौधों का विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान में वन विभाग, पूर्व सैनिकों, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

देवत ग्राम लंबे समय से भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाओं से प्रभावित रहा है। इसी चुनौती को देखते हुए पहाड़ी ढालों को मजबूत बनाने, मृदा अपरदन रोकने और पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

130 इको टास्क फोर्स के सहायक कमान अधिकारी ले. कर्नल वी.एस. दानू ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में 10 हजार पौधे लगाए गए थे, जिनके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। इस वर्ष का अभियान उसी दीर्घकालिक प्रयास का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और हरित बनाया जा सके।

कार्यक्रम में ऊर्जा राज्य मंत्री गणेश भण्डारी, प्रभागीय वनाधिकारी अशुतोष सिंह (आईएफएस), विकास खंड अधिकारी, जलागम परियोजना अधिकारी, थाना प्रभारी जाजरदेवल, आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मेयर ने किया सम्मानित

पिथौरागढ़ नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने पर्यावरण संरक्षण और व्यापक वृक्षारोपण अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ को प्रशंसा प्रमाण-पत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

तीन दशक से हरियाली की मुहिम

130 इको टास्क फोर्स पिछले लगभग 30 वर्षों से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वनीकरण का कार्य कर रही है। यूनिट अब तक 2.54 करोड़ से अधिक पौधे रोपित एवं संरक्षित कर चुकी है, जिससे लगभग 23,500 हेक्टेयर क्षेत्र में हरित आवरण विकसित हुआ है। 75 प्रतिशत से अधिक पौधों की जीवितता दर के साथ इस अभियान ने वन संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और जैव विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय की सहभागिता से आपदा जोखिम कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in