🔊
सोनिया गांधी ने स्वयं व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री न बनाकर अर्थशास्त्री को बनाया पीएम।
गंगोलीहाट।
धारचूला विधायक हरीश धामी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा परिवारवाद की बात करती है जबकि तत्कालीन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्ण बहुमत के वावजूद स्वयं व राहुल गांधी को प्रधानमंत्री न बना कर देश हित को ध्यान में रखते हुए अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया, वहीं कहा कि मैं भी फ़ौजी का बेटा हूं और भाजपा का कोई नेता बता दे कि उनकी पार्टी का कोई नेता आज़ादी के लिय जेल गया हो। कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा का एक गांव आज भी बिजली विहीन होना डबल इंजन सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। वहीं पूर्व विधायक हमेश खर्कवाल ने कुमाऊनी भाषा में बोलते हुए कहा कि " इन भाजपा वालनिलि खोर फोड़ी हालो सारि उत्तराखंड वालनक" वहीं कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में बंदरबांट की जा रही है, सरकारी भर्तियां बंद हो गई हैं, हाकम सिंह आगामी भर्तियों के मध्यनजर जेल से रिहा कर दिया गया है ताकि वह अपने नेटवर्क का फिर से सरकार के पक्ष में उपयोग कर सके।