• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प सम्मेलन यात्रा पहुंची गंगोलीहाट। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-03 20:57:26
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प सम्मेलन यात्रा पहुंची गंगोलीहाट।


गंगोलीहाट। शुक्रवार को कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा गंगोलीहाट के व्यालपाटा मैदान में हुई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश सहित कुमाऊँ के नेताओं का जमावड़ा रहा। उक्त रैली में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी स्थानीय जीईसी से बाजार होते हुए व्यालपाटा मैदान तक पहुंचे इस दौरान कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की । वहीं मंच का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हिमेश खर्कवाल, हरीश ऐठानी, प्रदीप पाल आदि का फूलमालाओं से स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मां महाकाली को नमन करते हुए कहा कि यह कुमाऊं रेजिमेंट की कुल देवी की धरती है मेरा सौभाग्य है कि परिवर्तन यात्रा के दौरान मां महाकाली के दर्शनों का सौभाग्य मिला, वहीं उन्होंने कहा कि जिताऊ प्रत्याशी को ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी और जो प्रत्याशी टिकट से बंचित रह जाएंगे उनको कांग्रेस की सरकार बनने पर उचित सम्मान दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा ने हर बार टिकट बदलकर भोली भाली जनता के साथ छल किया है और देहरादून के गलियारों में चर्चा है कि इस बार भी भाजपा गंगोलीहाट विधानसभा में वर्तमान विधायक का टिकट हर हाल में काटने जा रही है जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा के विधायक विकास से कोसों दूर हैं। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है अधिकारी मौज़ ले रहे हैं विधायक अपने अच्छे दिनों का आनंद उठाने में व्यस्त हैं। वहीं गोदियाल ने कहा उत्तराखंड में पेपर लीक का व्यापार जोरों से चल रहा है इस सरकार में कई हाकम सिंह मौजूद हैं। वहीं प्रदेश सरकार में मौजूद मंत्री और उनके परिजन बीस बीस लाख रुपये लेकर नौकरी बेच रहे हैं। गोदियाल ने कहा अवैध खनन के कर्ताधर्ता स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 1600 स्कूल बंद कर 400 नए शराब की भट्टी गांव गांव खोल दी गई हैं, वहीं प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी वह उत्तराखंड आए उन्होंने कभी भी अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे के लिय सीएम को आदेशित नहीं किया। 5 किलो राशन की जगह कांग्रेस के शासन में दस वर्ष पूर्व अट्ठाईस हज़ार रुपया तौला सोने के दाम को बढ़ाकर एक लाख अस्सी हज़ार रुपए तोला करके केंद्र सरकार जनता से अनाज के बदले जमकर वसूली कर रही है। वहीं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहाड़ी राज्य का मध्यम व गरीब वर्ग अपनी बेटी को विवाह में एक तोला सोना भी नहीं दे सकता वहीं भाजपा के नेता देश भर के सोने को खरीदकर जमा कर रहे हैं। विपक्ष के नेताओं को अकारण जेल में डालना केंद्र सरकार की विशेष उपलब्धि है। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी, केदारनाथ मंदिर में सोना चोरी करना दोहरे इंजन वाली सरकार की उपलब्धि ही नहीं बल्कि धर्म पर आस्था का खिलवाड़ है। वहीं विगत बारह वर्षों से देश की जनता को अच्छे दिनों का झुनझुना भी अब जनता को बरगला नहीं सकता, तब केंद्र सरकार भारत को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का नया शिगूफा छोड़ रही है। वहीं उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा के जुमलों की तरह हम कोहनी में गुड़ लगाकर जनता को नहीं बरगलायेंगे हमारी बनाई सड़कों पर आज सरकार दस वर्ष बीतने के बाद भी टल्ले तक नहीं डाल पा रही है, उन्होंने हरीश रावत सरकार के पर्वतीय क्षेत्र से विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पहाड़ के मडुवे को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। इस दौरान सभा को संबोधित करने वालों में उत्तराखंड सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक हरीश धामी, आनंद रावत, ललित फर्स्वाण, हिमेश खर्कवाल, प्रदीप पाल, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी, वीरेंद्र मेहरा, भगवत रौतेला, महेश डसीला , विनोद कार्की, हिमवंती पंत, मनोज साहनी, त्रिलोक सिंह, लक्की बनकोटी, गणेश रावल, रमा खाती, दीपक धानिक, हयात सिंह बोरा, मालती आर्या, रिंकी बिष्ट, सोनी , किशोर कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे ।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in