• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बदलता चम्पावत: विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई पहचान बना सीमांत जिला। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-03 21:03:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बदलता चम्पावत: विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई पहचान बना सीमांत जिला।


बदलता चम्पावत: विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई पहचान बना सीमांत जिला।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यशैली ने बदली जिले की तस्वीर, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से बढ़ा चम्पावत।


गणेश दत्त पाण्डेय




चम्पावत। एक समय बुनियादी सुविधाओं और पलायन की चुनौतियों से जूझने वाला सीमांत जनपद चम्पावत आज विकास, सुशासन और जनभागीदारी का नया मॉडल बनकर उभर रहा है। 15 सितंबर 1997 को जिले के गठन के समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि एक दिन यही जिला उत्तराखंड के सबसे तेजी से विकसित हो रहे जनपदों में गिना जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत ने बीते कुछ वर्षों में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, डेयरी, सड़क, डिजिटल प्रशासन और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यशैली ने प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की नई मिसाल कायम की है।
जिले में मानसून के दौरान स्वला डेंजर जोन पर रातभर निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग, अधिकारियों की त्वरित जवाबदेही और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान प्रशासन की नई कार्यसंस्कृति का हिस्सा बन चुका है। पर्यावरण मित्रों, श्रमिकों और फील्ड कर्मचारियों को सम्मान देने की पहल ने भी प्रशासन की मानवीय संवेदनाओं को मजबूत किया है।
पर्यटन के क्षेत्र में चम्पावत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ी है। एडवेंचर टूरिज्म, होमस्टे और शारदा नदी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार हुए हैं। जिम कॉर्बेट ट्रेल जैसे प्रयासों ने भी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है।
शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की सफलता ने जिले को नई पहचान दिलाई है। स्वास्थ्य सेवाओं में भी लगातार सुधार हुआ है और अधिकांश उपचार अब जिले में ही उपलब्ध होने लगे हैं। कृषि, डेयरी और उद्यान के क्षेत्र में लाल चावल, मोटे अनाज, अदरक, हल्दी, आलू बीज, फल उत्पादन तथा कीवी जैसी फसलों ने किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में नई उम्मीद जगाई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाई है।
सोलर ऊर्जा, डिजिटल गवर्नेंस, रिवर्स माइग्रेशन और स्वरोजगार योजनाओं ने भी जिले की विकास यात्रा को नई गति दी है। दिल्ली सहित महानगरों से लौटकर कई लोग अब अपने गांवों में आधुनिक खेती और उद्यम के जरिए नई मिसाल पेश कर रहे हैं।
हालांकि जिले के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। मानसून के दौरान टनकपुर–चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग, चम्पावत–लोहाघाट मार्ग, लोहाघाट–पंचेश्वर मार्ग, देवीधुरा–बाराकोट क्षेत्र की कई संपर्क सड़कें भूस्खलन से प्रभावित होती हैं। वहीं बाराकोट, पाटी, लोहाघाट और चम्पावत ब्लॉक के कई ऊपरी ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों के दौरान पेयजल संकट बना रहता है। इसके अलावा लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, पूर्णागिरि और वन क्षेत्रों से लगे गांवों में गुलदार, भालू, जंगली सूअर और बंदरों के आतंक से ग्रामीण और किसान लंबे समय से जूझ रहे हैं। इन चुनौतियों के बीच भी प्रशासन राहत, बचाव और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
आज चम्पावत केवल मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई पहचान बनकर उभर रहा है।


बॉक्स


भाग्यशाली हैं चम्पावत और मुख्यमंत्री, जिन्हें मिला मनीष कुमार जैसा डीएम।


चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की कार्यशैली ने चम्पावत में प्रशासन की अलग पहचान बनाई है। किसान परिवार से आने वाले मनीष कुमार अपनी सादगी, त्वरित निर्णय क्षमता और जनसरोकारों के लिए जाने जाते हैं। आम जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान, फील्ड में लगातार मौजूदगी, आपदा के समय स्वयं मोर्चा संभालना और कर्मचारियों से लेकर आम नागरिक तक के साथ मानवीय व्यवहार उनकी पहचान बन चुका है। यही कारण है कि चम्पावत में जिला प्रशासन आज केवल सरकारी व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का पर्याय बनता जा रहा है।



फोटो जिलाधिकारी मनीष कुमार


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in