• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इतिहास रचने की तैयारी: पहले सत्र (2026-27) के लिए कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-04 17:22:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इतिहास रचने की तैयारी: पहले सत्र (2026-27) के लिए कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश।


चंपावत 04 जुलाई 2026, सूवि।

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट में शैक्षिक सत्र 2026-27 से प्रथम बार शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों का संचालन प्रारंभ हो रहा है, जो प्रदेश में खेल विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आयोजित की गई त्रिस्तरीय व कड़ी चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम अधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न जनपदों की प्रतिभाशाली बालिकाओं में से एथलेटिक्स, बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन जैसे मुख्य खेलों में कुल 30 होनहार बालिका खिलाड़ियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है, जो इस नए संस्थान के पहले बैच का हिस्सा बनकर अपने खेल करियर की शुरुआत करेंगी।

संस्थान के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महिला खिलाड़ियों को पूरी तरह समर्पित इस विशिष्ट संस्थान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड प्रदेश की प्रतिभाशाली बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में एक ऐसा अनुकूल और विश्वस्तरीय वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्रवेश पाने वाली इन सभी चयनित छात्राओं को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार तथा आधुनिक आवासीय सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उनके खेल और शैक्षणिक विकास में कोई बाधा न आए।

प्रवेश कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि अंतिम रूप से चयनित सभी छात्राओं के प्रवेश की औपचारिक प्रक्रिया आगामी 17 एवं 18 जुलाई 2026 को महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, लोहाघाट के परिसर में ही संपन्न कराई जाएगी।

इस संबंध में पारदर्शिता बनाए रखने और समय पर औपचारिकताएं पूरी करने के उद्देश्य से सभी चयनित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से भी सूचनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम बैच की इन चयनित खिलाड़ियों में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों जैसे चम्पावत, पिथौरागढ़, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार एवं बागेश्वर की प्रतिभावान बालिकाएं शामिल हैं, जो राज्य में खेल प्रतिभा की व्यापकता को प्रदर्शित करता है।

विभिन्न खेल वर्गों के तहत चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए प्रशासन ने बताया कि एथलेटिक्स वर्ग में खुशी, प्रतीक्षा कार्की व समायरा महरा (चम्पावत), इशिका जोशी, आरोही, किरण, नव्या व मेहक (पिथौरागढ़), अंकिता (ऊधमसिंह नगर), वैष्णवी (चमोली), कोमल चौहान (पौड़ी गढ़वाल) तथा आदिति (देहरादून) का चयन हुआ है। बॉक्सिंग वर्ग में वाहिनी डुंगरिया, वंशिका फर्त्याल व भूमि (चम्पावत), दिव्या बधानी, अम्बिका व रीजल (देहरादून), भावना (पिथौरागढ़), सोनाक्षी (पौड़ी गढ़वाल) एवं मधु (अल्मोड़ा) ने अपनी जगह बनाई है। वहीं, बैडमिंटन वर्ग में लवली (बागेश्वर), गरिमा (अल्मोड़ा), रिद्धि (देहरादून), आराध्या वर्मा (हरिद्वार), ग्रेशी, भाविका अधिकारी व तपस्या मुरारी (चम्पावत), भाव्या कबड़वाल (नैनीताल) तथा सिद्धि पासवान (ऊधमसिंह नगर) का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

प्रधानाचार्य ने सभी चयनित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने सभी आवश्यक मूल अभिलेखों (दस्तावेजों) के साथ उपस्थित होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in