• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

टनकपुर पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था, आज सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी, 51 सदस्यीय दल का छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत, देश के 13 राज्यों से पहुंचे शिवभक्त। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-04 19:38:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

टनकपुर पहुंचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था, आज सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी, 51 सदस्यीय दल का छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत, देश के 13 राज्यों से पहुंचे शिवभक्त।


टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड से होकर संचालित होने वाली पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हो गया। यात्रा का पहला 51 सदस्यीय जत्था शाम को टनकपुर स्थित शारदा पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) पहुंचा, जहां देवभूमि की परंपरा के अनुसार छोलिया नृत्य, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पहले दल में एक चिकित्सक सहित कुल 51 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 36 पुरुष और 15 महिला श्रद्धालु हैं। दल में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के श्रद्धालु शामिल हैं। तमिलनाडु के डॉ. अरुण कुमार दल के चिकित्सक हैं।
दल में राजस्थान के 68 वर्षीय पुरुषोत्तम खंडेलवाल सबसे वरिष्ठ तीर्थयात्री हैं, जबकि गुजरात के 21 वर्षीय हरिकृष्णा सबसे युवा श्रद्धालु हैं। शनिवार शाम यात्रियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
रविवार सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शारदा पर्यटक आवास गृह में पूजा-अर्चना के बाद प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से लगातार दूसरे वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन टनकपुर मार्ग से हो रहा है। इससे सीमांत जनपद चम्पावत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय व्यापार, परिवहन, होटल व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।



फोटो: टनकपुर स्थित शारदा पर्यटक आवास गृह में कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल का छोलिया नृत्य, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से स्वागत करते स्थानीय लोग एवं अधिकारी।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in