• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को पंख दे रहा मेरी कलम मेरी पहचान अभियान, बच्चों ने अपनी लेखनी से किया अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-04 19:43:02
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को पंख दे रहा मेरी कलम मेरी पहचान अभियान, बच्चों ने अपनी लेखनी से किया अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन।


लोहाघाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट द्वारा जनपद के चयनित लैब एरिया विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की लेखन प्रतिभा को नई उड़ान देने हेतु प्रारंभ किया गया 'मेरी कलम मेरी पहचान' अभियान अद्भुत नवाचार के रूप में निखर कर सामने आ रहा है। इस अभियान में फिलहाल जनपद के प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक 17 विद्यालय चयनित किए गए हैं। माह जून में रिलीज इस प्रथम संयुक्तांक में अप्रैल-मई-जून तीनों महीनों के थीम पर एक सौ से अधिक रचनाएं और सुंदर आलेख प्राप्त हुए हैं। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बन्दना गर्ब्याल, अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह और प्राचार्य डाइट दिनेश खेतवाल ने इस प्रयास को बेहद सराहा है।
राज्य स्तरीय इस पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ कमल गहतोड़ी कई अन्य शैक्षिक नवाचारों से भी जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार बच्चों और शिक्षकों की रुचि के आधार पर धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा और बजट प्राप्त होने पर इसे प्रिंट फॉर्म में भी प्रकाशित किये जाने की योजना है। पत्रिका के सह-संपादक शिक्षक प्रकाश चंद्र उपाध्याय भी नवाचार के क्षेत्र में एक अच्छी पहचान बनाए हुए हैं। सह संपादक प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि माह जुलाई 2026 की थीम 'मेरा गांव, मेरी धरोहर, मेरा उद्यम हेतु रचनाओं और आलेख 18 जुलाई तक मांगे गए हैं।
संकलन एवं संपादन सहयोग हेतु डीएलएड प्रशिक्षु अमित चौड़ाकोटी, नीलम आगरी, अमन वर्मा, रोहित जोशी, तारादत रुवाली, दीप्ति राणा, राखी रावल, अंकित बोहरा दीपक भट्ट सहयोग कर रहे हैं। इस अभियान की विशेषता यह है कि अप्रैल से दिसंबर तक प्रत्येक माह के लिए हर माह की विशेषताओं पर आधारित अलग-अलग थीम तैयार की गयी हैं। अप्रैल में 'करें तैयारी नए सत्र की', मई में 'मेरे शिक्षक मेरा गर्व', जून में 'खेल स्वास्थ्य और पर्यावरण', जुलाई में 'मेरे गांव मेरी धरोहर मेरा उद्यम', अगस्त में 'स्वतंत्रता और राष्ट्र प्रेम', सितंबर में 'कला संस्कृति और संगीत', अक्टूबर में 'विज्ञान तकनीकी और नवाचार', नवंबर में 'मेरा उत्तराखंड मेरे त्यौहार' दिसंबर में 'सड़क सुरक्षा और विद्यालय सुरक्षा', जनवरी में 'मेरा भारत मेरा संविधान', फरवरी में 'मेरा परिवार मेरी पहचान' और मार्च में 'मेरी उपलब्धियां मेरे सपने' थीम निर्धारित किए गए हैं।

फोटो - मासिक पत्रिका मेरी कलम मेरी पहचान।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in