🔊
मुख्यमंत्री धामी के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने पर माँ कोटगाड़ी देवी मंदिर में हुआ विशेष पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना।
पाँखू (गंगोलीहाट)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक 5 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर पाँखू स्थित माँ कोटगाड़ी देवी मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की गई।
यह धार्मिक आयोजन गंगोलीहाट नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल के परिवार की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, राज्यमंत्री गणेश भंडारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया, शमशेर सिंह सत्याल, नीरु कार्की, मंजू बाफिला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, करम राम, भाजपा जिला मंत्री इन्द्र सिंह धानिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, नरेंद्र रोतेला, उत्तराखंड शासन के अनु सचिव, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, बेरीनाग नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महामंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व महामंत्री विमलेश पंत, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, गंगोलीहाट नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी लिखित पंत, जिला पंचायत सदस्य राहुल, प्रताप सिंह रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री दिनेश आर्या, नगर मंडल महामंत्री राकेश पाठक एवं पंकज कोठारी, जिला मंत्री रमेश बोरा, वरिष्ठ पत्रकार नीरज पंत, किशन पाठक, अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष दयाल कुमार, कविराज जोशी, भगवान चंद, शिशु मंदिर पाँखू के प्रबंधक गिरिश जोशी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूजन के समापन पर माँ कोटगाड़ी देवी से उत्तराखण्ड की सुख-समृद्धि, प्रदेश के निरंतर विकास तथा सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं खुशहाल भविष्य की मंगलकामना की गई।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: