• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार लोहाघाट पहुंचे हुकुम सिंह कुंवर, हुआ भव्य नागरिक सम्मान। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-08 20:40:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार लोहाघाट पहुंचे हुकुम सिंह कुंवर, हुआ भव्य नागरिक सम्मान।


राज्य आंदोलनकारियों ने जताई खुशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया आभार; कुंवर बोले-हर आंदोलनकारी को मिलेगा उसका सम्मान और अधिकार।



लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर के पहली बार अपने गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचने पर नगरवासियों, राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका भव्य नागरिक सम्मान किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता एवं दीपक जोशी के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि हुकुम सिंह कुंवर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के ऐसे अग्रणी नेताओं में रहे हैं। उनका पूरा जीवन जनसंघर्ष और राज्य आंदोलन की आग में झुलस कर ऐसे तपे तपाए नेताओं के रूप हमारे सामने है, जिन पर हम सबको गर्व है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिया गया सम्मान पूरे चम्पावत जिले और राज्य आंदोलनकारियों के लिए गौरव का विषय है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने राज्य आंदोलन की अग्निपरीक्षा से निकले एक संघर्षशील आंदोलनकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, निर्मल मेहरा, भूपेश देव, गोविंद बोहरा, राजू गडकोटी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज भी कई वास्तविक राज्य आंदोलनकारी सम्मान और पहचान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हुकुम सिंह कुंवर के नेतृत्व में ऐसे आंदोलनकारियों को न्याय और उचित सम्मान मिलेगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मजबूत नींव लोहाघाट क्षेत्र से पड़ी थी और चम्पावत जिले के अनेक लोगों ने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि वह राज्य आंदोलनकारियों की पीड़ा और अपेक्षाओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वास्तविक आंदोलनकारियों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।हम सबको मुख्यमंत्री धामी के होते हुए किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत में मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप हुए विकास कार्यों का असर स्पष्ट दिखाई देता है और मॉडल जिला बनने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हाथों में है तथा समाज को उन ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है जो राज्य के मूल स्वरूप और जनसांख्यिकीय संतुलन को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार, महेश बोहरा, जीवन गहतोड़ी, सचिन जोशी, कैलाश पांडे, शेखर जोशी, ललित कुंवर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




फोटो - लोहाघाट में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर का नागरिक अभिनंदन करते जनप्रतिनिधि, राज्य आंदोलनकारी एवं स्थानीय नागरिक।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in