• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद द्वारा 3 दिवसीय उद्यमिता आवासीय बूट कैंप का सफल समापन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-10 20:44:10
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद द्वारा 3 दिवसीय उद्यमिता आवासीय बूट कैंप का सफल समापन।


पिथौरागढ़, दिनांक 10/07/2026

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना - देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत ईडीआई इंडिया (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान) अहमदाबाद, द्वारा आयोजित ईटीसी थरकोट, पिथौरागढ़ में तीन दिवसीय (8-10 जुलाई) आवासीय उद्यमिता बूट कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बूट कैंप के तीसरे व अंतिम दिन छात्र छात्राओं ने बूट कैंप में ई डी आई आई के विशेषज्ञों द्वारा बताई गई बिजनेस मॉडल, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, आई पी आर लाइसेंसिंग, बिजनेस पिचिंग जैसी उद्यमिता की तकनीकों का इस्तेमाल कर अपने उद्यम के नवाचार को पिचिंग के माध्यम से पेश किया। 48 प्रतिभागी भविष्य के उद्यमियों ने बूट कैंप में उद्यमिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी अर्जित कर डी यू वाई योजना के अन्तर्गत भविष्य में होने वाले 6दिवसीय ई डी पी कार्यक्रम में चयनित होने का प्रयास किया। बूट कैंप के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को टी- शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज, एस एस जे कैंपस चम्पावत, जी पी जी सी बेरीनाग, के चयनित 22 छात्र एवं 26 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवा विद्यार्थियों में उद्यमशीलता कौशल का विकास करना, उन्हें व्यवसायिक अवसरों की पहचान, स्टार्टअप स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीति तथा व्यवसाय विस्तार की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा उद्यमिता की बुद्धिमत्ता, डिजाइन थिंकिंग, बिजनेस आइडिया विकास, मार्केट एनालिसिस, फाइनेंस एंड फंड्स, विभिन्न शासकीय स्कीम, पिचिंग स्किल्स एवं गो-टू-मार्केट रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ई डी आई आई के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों एवं पारंपरिक तकनीकों पर आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे अपने व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ई डी आई आई के उद्यमिता विशेषज्ञ डॉ रजत शर्मा, एवं प्रोजेक्ट अधिकारी - टिहरी दिग्विजय सिंह, ने मुख्य भूमिका निभाई। ई टी सी - पिथौरागढ़ के ई टी ओ - पंकज पंत एवं सभी कर्मचारियों द्वारा बूट कैंप में ट्रेनिंग के संचालन हेतु सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक भारतीय उद्यमिता संस्थान, अहमदाबाद ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार खोजने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे उत्तराखंड राज्य में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in