🔊
गंगोलीहाट में 13 से 15 जुलाई तक आयोजित होगा तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
गंगोलीहाट।उत्तराखंड शासन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत गंगोलीहाट में एक भव्य निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय शिविर 13 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में आयोजित होगा, जिसका समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रहेगा।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगोलीहाट) डॉ उमाकांत राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस शिविर में सभी प्रकार के परामर्श, जांचें और दवाइयां पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की भी व्यवस्था की गई है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:
13 जुलाई 2026 (सोमवार):दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग (महिला डॉक्टर), फिजिशियन (मेडिसिन विशेषज्ञ), बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ।
14 जुलाई 2026 (मंगलवार):दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग (महिला डॉक्टर), फिजिशियन (मेडिसिन विशेषज्ञ), बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सामान्य शल्य रोग (सर्जरी) विशेषज्ञ और ईएनटी (नाक, कान एवं गला) विशेषज्ञ
15 जुलाई 2026 (बुधवार): स्त्री रोग (महिला डॉक्टर), फिजिशियन (मेडिसिन विशेषज्ञ), बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने समस्त गंगोलीहाट ब्लॉक की जनता से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी अपने परिवार, मित्रों और परिचितों तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाएं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: