• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

हरेला सप्ताह: 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ ने सुवाकोट में लगाए दस हजार पौधे। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-13 18:35:28
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

हरेला सप्ताह: 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ ने सुवाकोट में लगाए दस हजार पौधे।


पिथौरागढ़, 13 जुलाई 2026।
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमालय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ की पंचाचूली कंपनी द्वारा वड्डा के समीप सुवाकोट में सोमवार को एक विशाल विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान 10,000 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen), स्थानीय ग्रामीणों, कैलाश आश्रम विद्यालय, शिशु विद्या मंदिर, वड्डा तथा विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता ने इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
अभियान के अंतर्गत आम, अनार, अमरूद, लीची, नींबू, बाँज, मणिपुरी बाँज, चिनार, देवदार, सुरई एवं कचनार सहित फलदार एवं स्थानीय जलवायु के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इन प्रजातियों का चयन हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता को बढ़ावा देने, भू-क्षरण को रोकने तथा दीर्घकालिक पर्यावरणीय संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।
बटालियन द्वारा हरेला सप्ताह के अंतर्गत संचालित विशेष वृक्षारोपण अभियान के तहत अब तक 50,000 पौधों का रोपण किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि यह अभियान वर्ष 2026–27 के लिए निर्धारित 8 लाख पौधों के वार्षिक लक्ष्य के अतिरिक्त स्वैच्छिक रूप से चलाया जा रहा है, जो बटालियन की पर्यावरण संरक्षण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचायक है।
इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि "हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, उत्तरदायित्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प है।" उन्होंने सभी सहभागी संस्थाओं, विद्यालयों, पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का आह्वान किया।
बटालियन का यह अभियान 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समापन कार्यक्रम के साथ पूर्ण होगा। इस अवसर तक 70,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है। यह पहल कुमाऊँ हिमालय की पारिस्थितिकी को सुदृढ़ करने, हरित आवरण बढ़ाने तथा जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in