🔊
चम्पावत पुलिस ने नष्ट की 16 पेटी अवैध शराब, लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण अभियान में बड़ी कार्रवाई।
चम्पावत। जनपद चम्पावत पुलिस ने लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 पेटी अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में की गई।
मंगलवार को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा गठित समिति की मौजूदगी में एक अभियोग से संबंधित 16 पेटी अवैध शराब को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। इस समिति में न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत, उप जिलाधिकारी चम्पावत, क्षेत्राधिकारी चम्पावत तथा थानाध्यक्ष तामली शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस के अनुसार, जनपद में विभिन्न थानों में लंबित माल मुकदमाती के समयबद्ध, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ऐसे मामलों का निस्तारण जारी रहेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: