🔊
चौड़मन्या में आयोजित हुआ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ।
बेरीनाग/पिथौरागढ़, 17 जुलाई। राज्य सरकार के जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज चौड़मन्या में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, सुशासन, समर्पण की भावना के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल, गंगोलीहाट विधायक श्री फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला, बेरीनाग मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल शाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, भीम कुमार, ग्राम प्रधान नागौर दीपक उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल, बूथ अध्यक्ष चचरेत पान सिंह, सह प्रभारी रानीखेत करम राम, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, अनुश्रवण समिति सदस्य दीपक नेवलिया, हिमांशु आगरी तथा सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रमाण-पत्रों का वितरण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: