• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर भड़का यूकेडी, लोहाघाट अस्पताल में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-18 16:56:30
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर भड़का यूकेडी, लोहाघाट अस्पताल में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी।


करोड़ों की स्वास्थ्य सुविधाएं किस काम की, जब इलाज करने वाले डॉक्टर ही नहीं रहेंगे, एक सप्ताह में व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन का ऐलान।


लोहाघाट। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट से विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले के विरोध में शनिवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण को तत्काल निरस्त करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
यूकेडी नेताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री के मॉडल जिले चम्पावत में वर्षों बाद उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आई थीं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्थानांतरण से पूरी व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों में करोड़ों रुपये की मशीनें और संसाधन उपलब्ध करा रही है, लेकिन यदि मरीजों का इलाज करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक ही नहीं होंगे तो इन सुविधाओं का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व दरवान सिंह रजवार ने किया। इस दौरान राजेंद्र पुनेठा, जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, मनोज जोशी, भुवन बिष्ट, नारायण सिंह अधिकारी, शिवराज बोहरा, नीरज बेनीवाल, पूर्ण रावत, प्रह्लाद बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूकेडी नेताओं ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं को इस गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री के समक्ष जनता की आवाज उठानी चाहिए। उनका आरोप था कि इस मामले में सत्तारूढ़ दल की चुप्पी लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रही है।
इधर, स्वास्थ्य सचिव विजय शंकर पांडे द्वारा सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को स्थानांतरित चिकित्सकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी होने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। लोगों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से भी इस मामले में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो डॉक्टरों के तबादले का मुद्दा बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।



फोटो उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले के विरोध में धरना-प्रदर्शन करते उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in