• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की मूल भावना से किया समझौता, बोले यूकेडी जिला महामंत्री रमेश बिष्ट। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-18 17:00:39
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की मूल भावना से किया समझौता, बोले यूकेडी जिला महामंत्री रमेश बिष्ट।


मुंबई से लौटकर अपनी माटी से जुड़े रमेश बिष्ट बोले- पलायन, भ्रष्टाचार और अव्यवस्थित विकास ने पहाड़ की पहचान को पहुंचाया नुकसान।

लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नवनियुक्त जिला महामंत्री रमेश बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का सपना जिन आदर्शों और मूल भावनाओं के साथ देखा गया था, वह आज भी अधूरा है। उनका आरोप है कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों के कारण शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है और लोग अपनी माटी छोड़कर महानगरों की भीड़ का हिस्सा बनने को मजबूर हैं।
निकटवर्ती डैसली गांव निवासी रमेश बिष्ट लंबे समय तक मुंबई में रहे। उन्होंने कहा कि दूर रहते हुए उन्हें लगता था कि उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा होगा, लेकिन जब वह अपने गांव लौटे तो वास्तविक स्थिति कुछ और ही मिली। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भारी धनराशि खर्च होने के बावजूद दूरदर्शी योजना के अभाव में आम लोगों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो सकीं। इससे कुछ लोगों को लाभ जरूर मिला, लेकिन ग्रामीण समाज की मूल समस्याएं आज भी जस की तस हैं।
रमेश बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में विकसित हुई नवधनाढ्य संस्कृति और बढ़ते भ्रष्टाचार ने राज्य की राजनीति को प्रभावित किया है। उनका आरोप है कि विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार ने ऐसे लोगों को राजनीतिक ताकत दी, जिनका जनता की मूल समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जिन उद्देश्यों को लेकर संघर्ष किया गया था, उन्हें फिर से जीवित करने की आवश्यकता है। इसके लिए उत्तराखंड क्रांति दल को एक नए जनआंदोलन की शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि यूकेडी का उद्देश्य किसी दल से व्यक्तिगत विरोध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मूल भावना और पहाड़ के हितों की रक्षा करना है।
रमेश बिष्ट ने कहा, "हमारे लिए भाजपा और कांग्रेस में कोई विशेष अंतर नहीं है। उत्तराखंड की योजनाएं पहाड़ की जरूरतों को समझकर बननी चाहिए, न कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर।" उन्होंने कहा कि भले ही आज यूकेडी की राजनीतिक ताकत सीमित दिखाई देती हो, लेकिन जनसमर्थन और विचारों की ताकत से बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि लोग उत्तराखंड की मूल सोच और क्षेत्रीय हितों के लिए एकजुट हुए तो भविष्य में यूकेडी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था के कारण उत्तराखंड की जनसांख्यिकी, संस्कृति और प्राकृतिक स्वरूप पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य के विकास की दिशा को जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तय किए जाने की जरूरत है।



फोटो- उत्तराखंड क्रांति दल के नवनियुक्त जिला महामंत्री रमेश बिष्ट।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in