🔊
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने चंपावत जिला कार्यकारिणी की घोषणा की, बनबसा, टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।
चंपावत। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की जिला पंचायत, उत्तराखंड इकाई द्वारा जनपद चंपावत की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में बनबसा, टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र के पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार बनबसा से प्रमोद रत्नाकर को जिला महामंत्री बनाया गया है। टनकपुर इकाई में ऋतिक वाल्मीकि को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार वाल्मीकि को जिला उप महामंत्री, दीपक कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष तथा योगेश बाबू वाल्मीकि को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चंपावत इकाई में रोहित वाल्मीकि को जिला महामंत्री, मनोज पवार को जिला संगठन मंत्री, मनीष कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार वाल्मीकि को जिला उप संगठन मंत्री तथा संजय कुमार वाल्मीकि को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं लोहाघाट इकाई में मनीष वाल्मीकि को जिला महामंत्री एवं संजय कुमार वाल्मीकि को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत बनाने, समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: