• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मा0 मुख्यमंत्री के स्वरोजगार विजन से संवर रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर: चम्पावत की ज्योति ने सुई-धागे से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-25 16:37:45
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मा0 मुख्यमंत्री के स्वरोजगार विजन से संवर रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर: चम्पावत की ज्योति ने सुई-धागे से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी।


चंपावत 25 जुलाई 2026, सूवि।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के 'सशक्त एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड' के संकल्प और राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के विजन का धरातल पर असर साफ दिखाई दे रहा है।

मा मुख्यमंत्री जीमंशानुरूप जब राज्य की ग्रामीण महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी, तभी राज्य के विकास की गति को सही मायने में नई ऊर्जा मिलेगी।

इसी सोच को चरितार्थ कर दिखाया है जनपद चम्पावत के विकासखंड लोहाघाट स्थित भूमलाई गाँव की रहने वाली ज्योति ने, जिन्होंने सही मार्गदर्शन और सरकारी प्रोत्साहन के बल पर एक छोटी सी शुरुआत को बड़ी सफलता में बदल दिया है।

ज्योति ‘नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह’ की सदस्य हैं, जो ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा अनुबंधित ‘मनसा देवी महिला संकुल संघ’ के अंतर्गत आता है।

मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे आजीविका संवर्धन अभियानों के तहत ग्रामोत्थान परियोजना (आईफैड व केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित) गाँव-गाँव तक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (ILSP) के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आजीविका में वृद्धि कर पलायन पर रोक लगाना है।

इसी क्रम में जब भूमलाई गाँव में परियोजना की बैठकें आयोजित की गईं, तो ज्योति ने स्वरोजगार अपनाने का निर्णय लिया। परियोजना के मानकों के अनुसार उनका चयन 'सिलाई एवं कॉस्मेटिक शॉप' स्थापित करने के लिए किया गया।

उद्यम शुरू करने के लिए कुल ₹1,00,000 की वित्तीय सहायता की व्यवस्था की गई, जिसमें ₹30,000 (30%) की अनुदान राशि, ₹50,000 (50%) बैंक ऋण और ₹20,000 (20%) लाभार्थी का स्वयं का अंशदान शामिल रहा। आवश्यक भौतिक सत्यापन व कागजी प्रक्रियाओं के बाद ज्योति ने अपने उद्यम की स्थापना की।

सिलाई व्यवसाय से शुरुआत करने के बाद ज्योति ने क्षेत्र की अन्य युवतियों व महिलाओं को भी प्रशिक्षण देना शुरू किया, जिससे गाँव की अन्य महिलाएँ भी रोजगार से जुड़ सकीं।

अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए उन्होंने दुकान में कॉस्मेटिक सामग्री, चूड़ियाँ व महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन का सामान रखना शुरू किया। आज विवाह एवं त्यौहारों के समय उनकी मासिक बिक्री ₹22 हजार से ₹25 हजार तक पहुंच जाती है, जिससे उन्हें हर महीने ₹10 हजार से ₹12 हजार का शुद्ध लाभ प्राप्त होता है।

राज्य सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वरोजगार प्रोत्साहन विजन से जुड़कर ज्योति आज न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार को आर्थिक संबल देते हुए क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

उनकी यह सफलता दर्शाती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सरकारी योजनाओं के सही सहयोग से ग्रामीण महिलाएँ राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in