🔊
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मॉडल जिले की तस्वीर- मोहन पाठक,मोहन पाठक के प्रथम लोहाघाट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, बोले-विकास की नई राह पर बढ़ रहा चंपावत।
लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मॉडल जिले चंपावत की तस्वीर तेजी से बदल रही है और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक के प्रथम लोहाघाट आगमन पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला सभागार में उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने मोहन पाठक को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुँवर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मॉडल जिला बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। विकास योजनाओं के धरातल पर उतरने से जिले की तस्वीर लगातार बदल रही है और आम जनता को इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मोहन पाठक का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने विभिन्न जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके जैसे जमीनी और कर्मठ नेतृत्व के राज्य खेल परिषद से जुड़ने से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और युवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
गिरीश कुँवर ने कहा कि मोहन पाठक के प्रथम लोहाघाट आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में खेलों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर चंद्रशेखर बगोली, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी, कैलाश पांडे, चेयरमैन गोविंद वर्मा, जीवन गहतोड़ी, दीपक सुतेडी, बलवंत गिरी, नरेश फर्त्याल, अमित शाह, पंकज ढेक, चंद्रशेखर चौबे, मनीष देव, गिरीश ढेक, लोहित खोलिया, भाजपा नगर मंडल महामंत्री गौरव पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो_लोहाघाट आगमन पर उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक का स्वागत करते भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता।