• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति। , >>> स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा। , >>> सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी। , >>> गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन। , >>> चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव। ,

Sunday, 09-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को मिल रही नई उड़ान: माँ पूर्णागिरि धाम में 45 करोड़ की लागत से आकार ले रहा है माँ पूर्णागिरि माता रज्जू मार्ग। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-27 20:58:26
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को मिल रही नई उड़ान: माँ पूर्णागिरि धाम में 45 करोड़ की लागत से आकार ले रहा है माँ पूर्णागिरि माता रज्जू मार्ग।


चंपावत 27 जुलाई 2026, सूवि।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की 'आदर्श चंपावत' की परिकल्पना निरंतर धरातल पर उतर रही है। चाहे वह विकास के क्षेत्र में हो या कृषि के या फिर बागवानी का सुदृढ़ीकरण हो या फिर पर्यटन और धार्मिक आस्था के केंद्रों का कायाकल्प, जनपद चंपावत निरंतर 'आदर्श चंपावत' की परिकल्पना को पूर्ण करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आजीविका और पर्यटन को नई दिशा प्रदान करना है।

इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अत्यंत सुगम, सुरक्षित और समय की बचत करने वाला बनाने के उद्देश्य से 'माँ पूर्णागिरि माता रज्जू मार्ग' (रोपवे) परियोजना का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास मंडल के इस उपक्रम का निर्माण प्रतिष्ठित कार्यदायी संस्था के.आर. आनंद, नई दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा परियोजना के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि लगभग 45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार हो रहा यह रज्जू मार्ग अत्याधुनिक 'Tri केबल जिग बैक' सिस्टम पर आधारित है। कुल 950 मीटर की लंबाई और 250 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित इस रोपवे में 2 केबिन लगाए जा रहे हैं, जिसमें प्रति केबिन क्षमता 60+1 यात्रियों की होगी। यह आधुनिक रज्जू मार्ग प्रति घंटे 800 यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान करेगा, जिससे श्रद्धालु मात्र 5 मिनट के अल्प समय में अपनी यात्रा पूरी कर माँ पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे।

इस रज्जू मार्ग के शुरू होने से जहाँ वृद्ध, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जनपद में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के प्रयासों से चंपावत जनपद विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।

    सर्पदंश पीड़ित की मौत से शोक, अस्पताल कर्मियों के व्यवहार पर ग्रामीणों में आक्रोश

    वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया कोतवाल कैलाश जोशी ने जन्मदिन।

    एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली, किया पौधरोपण।

    चम्पावत में एसआईआर-2026 के लिए नोडल अधिकारी नामित, मतदाता दस्तावेजों का होगा त्वरित सत्यापन।

    दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, भारतनेट, मोबाइल टावर और वायरलेस संचार व्यवस्था की समीक्षा, बूम, पूर्णागिरि, चूका व ठुलीगाड़ में नेटवर्क सुधार पर जोर।

    गुटखा नहीं, धीमा ज़हर है यह आदत; आयुर्वेद विशेषज्ञ ने चेताया-युवाओं को बना रहा कैंसर का शिकार, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा बोले-दृढ़ इच्छाशक्ति और घरेलू उपायों से छोड़ी जा सकती है गुटखे की लत।

    मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खेतखेड़ा गांव की बाढ़ सुरक्षा योजना को दी मंजूरी, शारदा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए 6.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, ग्रामीणों और कृषि भूमि को मिलेगी सुरक्षा।

    पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 254 मरीजों ने ली नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं।

    चम्पावत की रीतिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार, पर्यावरण नवाचार के लिए मिली पहचान।

    विश्व स्तनपान सप्ताह: हिमवत्स ने माताओं को नवजात के पोषण और स्तनपान के प्रति किया जागरूक

    पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

    मॉडल जिले में कोई भी दिव्यांग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा- डीएम मनीष कुमार।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in