• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। , >>> SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, चंपावत समेत सभी जिलों में सतर्क रहने की सलाह। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-27 21:37:52
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, चंपावत समेत सभी जिलों में सतर्क रहने की सलाह।


चंपावत। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून मौसम केंद्र ने 27 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं चंपावत सहित अन्य जिलों में भी भारी बारिश और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भी पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि 30 और 31 जुलाई को कई जिलों में भारी वर्षा और तीव्र बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेताया है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बाधित होने, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने तथा निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान होने की भी आशंका है।

प्रशासन और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें, नदी-नालों के किनारे न जाएं तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर लगातार नजर रखें।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, कथित ठेकेदार पर पुराने सामान की बिक्री और दुकानदारों का भुगतान रोकने के आरोप।

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in