• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष, पहली बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, सुपरवाइजर नियुक्ति और संसाधन बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पारित। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-30 19:17:21
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष, पहली बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, सुपरवाइजर नियुक्ति और संसाधन बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पारित।


चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ (जल संस्थान) के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गए। चुनाव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुर सिंह एवं मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद पुनेठा की देखरेख में संपन्न हुए। निर्वाचन में पवन बिष्ट को अध्यक्ष, चंद्रशेखर पंत को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रौतेला को महासचिव, विपिन विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष तथा साक्षी आले को मीडिया प्रभारी निर्विरोध चुना गया। वहीं प्रशांत वर्मा को केंद्रीय संरक्षक मनोनीत किया गया।
निर्वाचन के बाद अध्यक्ष पवन बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में श्रमिक आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति की मांग उठाई गई। साथ ही अधिशासी अभियंता के माध्यम से प्रत्येक माह विभागीय अभियंताओं एवं ठेकेदारों के बीच समीक्षा बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके और समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक में निर्माण कार्यों की बेहतर निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक डिवीजन में एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक इलेक्ट्रिशियन की नियुक्ति करने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे विभागीय पंपों में आने वाली तकनीकी खराबियों का तत्काल समाधान हो सके और पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। अभियंताओं ने सभी ब्लॉकों में विभागीय स्पेयर सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि पेयजल योजनाओं की मरम्मत शीघ्र कर उन्हें सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
अंत में सभी अभियंताओं ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।



फोटो - निर्विरोध निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते जल संस्थान के अभियंता।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in