🔊
गंगोलीहाट में एनसीसी कैडेट्स और इको क्लब ने किया पौधरोपण।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
पी.एम.श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कैप्टन/डॉक्टर दया कृष्ण बेरी के तत्वाधान में एनसीसी कैडेट्स एवं इको क्लब, यूएसर्क (उत्तराखंड विज्ञान एवं शिक्षा रिसर्च केंद्र, देहरादून) के सहयोग से संपन्न हुआ।
पौधरोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं शोभादार पौधे लगाए गए। इनमें माल्टा, नींबू, नारंगी, शहतूत, कनेर, कपास, गुड़हल, कवेराल (कचनार) और बाँज आदि के पौधे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान कैप्टन डॉ. दया कृष्ण बेरी ने पर्यावरण संरक्षण और बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: