• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य। , >>> मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा , >>> चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क। , >>> जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। , >>> SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग। ,

Monday, 10-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से 100% दिव्यांग आश्रित को मिला केंद्रीय सैनिक बोर्ड से वार्षिक आर्थिक अनुदान, वर्षों से लंबित प्रकरण का हुआ समाधान, अब आश्रित पारिवारिक पेंशन का भी मिलेगा लाभ, मा. मुख्यमंत्री के सैनिक कल्याण संकल्प को मिली मजबूती। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-31 19:12:38
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से 100% दिव्यांग आश्रित को मिला केंद्रीय सैनिक बोर्ड से वार्षिक आर्थिक अनुदान, वर्षों से लंबित प्रकरण का हुआ समाधान, अब आश्रित पारिवारिक पेंशन का भी मिलेगा लाभ, मा. मुख्यमंत्री के सैनिक कल्याण संकल्प को मिली मजबूती।


चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के विशेष प्रयासों एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की सतत प्रयासों से विकासखंड बाराकोट के ग्राम चौमेल निवासी पूर्व सैनिक सूबेदार मान सिंह के 40 वर्षीय 100 प्रतिशत दिव्यांग पुत्र श्री महेश सिंह को केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली से वार्षिक आर्थिक अनुदान मिलना प्रारंभ हो गया है।

महेश सिंह के व्यक्तिगत अभिलेखों एवं सेना के सेवा अभिलेखों में जन्मतिथि की विसंगति के कारण उनका प्रकरण वर्षों से लंबित था। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा लगभग एक वर्ष तक लगातार किए गए प्रयासों तथा जिलाधिकारी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से सेना के अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कराया गया। इसके परिणामस्वरूप उन्हें अब नियमित रूप से वार्षिक आर्थिक सहायता प्राप्त होने लगी है। साथ ही, भविष्य में उन्हें आजीवन आश्रित पारिवारिक पेंशन का लाभ भी प्राप्त होगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लंबित एवं जटिल प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कर रहा है। वर्तमान में जनपद में ऐसा कोई जटिल प्रकरण लंबित नहीं है। विभाग द्वारा हाल ही में निस्तारित प्रमुख मामले:-

वर्ष 2011 से लंबित पूर्व सैनिक नायक फकीर राम, निवासी विशंग, की डीएससी पेंशन पुनः प्रारंभ कराकर लगभग ₹20 लाख का एरियर दिलाया गया।

कुमारी सुशीला मेहता, अविवाहित पुत्री ओ लेफ्टिनेंट स्वर्गीय मोती सिंह, निवासी रेगडू (बाराकोट), को लगभग ₹8 लाख के एरियर सहित आश्रित पारिवारिक पेंशन स्वीकृत कराई गई।

श्रीमती पार्वती देवी, पत्नी स्वर्गीय हवलदार शिव दयाल, निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश), को पारिवारिक पेंशन एवं देय एरियर का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।

श्रीमती रेवती देवी, पत्नी स्वर्गीय सिपाही मोहन सिंह, निवासी खेतीखान, को लगभग ₹18 लाख के एरियर सहित पारिवारिक पेंशन प्रदान कराई गई।

श्रीमती महेश्वरी देवी, पत्नी स्वर्गीय दीवान राम, निवासी बड़पास, को लगभग ₹7 लाख के एरियर सहित पारिवारिक पेंशन स्वीकृत कराई गई।

इसके अतिरिक्त, गत छह माह के दौरान उत्तराखंड सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास संस्था के माध्यम से जनपद की चार वीर नारियों, श्रीमती निर्मला देवी ,पत्नी सिपाही स्वर्गीय पूर्ण नंद, निवासी सुईं, श्रीमती माधवी देवी पत्नी पायनियर स्वर्गीय रेवाधर , निवासी खेती खान, श्रीमती सरू देवी पत्नी सिपाही स्वर्गीय हरि सिंह, निवासी भगोती एवं श्रीमती माहेश्वरी देवी, पत्नी स्वर्गीय जोध सिंह, निवासी लोहाघाट को आवासीय सहायता योजना के अंतर्गत ₹ 2-2 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

वहीं, जिला प्रशासन, जिला सैनिक कल्याण विभाग तथा स्थानीय सैन्य इकाई 119 (इंडिपेंडेंट) इन्फैंट्री ब्रिगेड ग्रुप, ओएमसी, चम्पावत के संयुक्त प्रयासों से पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की सुविधा के लिए एक नवीन, विस्तृत एवं अधिक सुविधायुक्त सीएसडी कैंटीन का संचालन भी प्रारंभ कराया गया है।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए भविष्य में भी पूर्ण समर्पण, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सावन उत्सव में गीता धामी ने महिलाओं से किया संवाद, बोलीं-पहाड़ की नारी संघर्ष की मिसाल, आर्थिक मजबूती से बदलेगा परिवार का भविष्य।

    मां अखिलतारिणी मंदिर की कार्यकारिणी पर फिर जताया भरोसा

    चम्पावत में गीता धामी की बढ़ती सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल, महिलाओं से जुड़ा मजबूत जनसंपर्क।

    जनता मिलन में पहुंचे 100 फरियादी, 13 के मौके पर बने आयुष्मान कार्ड; डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

    SIR-2026 पर सियासी दलों की बैठक, मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने मांगा सहयोग।

    लधौनधुरा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, जलाभिषेक के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब।

    चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रीठा साहिब क्षेत्र में 02 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ी पहल, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सफल सम्पादन हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग आयोजित हुई बैठक।

    चामी-चौमेल में अषाढ़ी मेले की तैयारियां तेज, 24 अगस्त से होगा शुभारंभ

    गंगोलीहाट में NCC कैडेट्स ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    करोड़ों खर्च के बाद भी गौड़ी पावर हाउस बंद, कथित ठेकेदार पर पुराने सामान की बिक्री और दुकानदारों का भुगतान रोकने के आरोप।

    सावन उत्सव में बिखरे देवभूमि की लोक-संस्कृति के रंग, उमड़ी मातृशक्ति।

    स्वाला डेंजर जोन पर सरकार की बड़ी कवायद, 17.85 करोड़ के ट्रीटमेंट से थमा भूस्खलन का खतरा।

    सीमांत चम्पावत को 10.47 करोड़ की सौगात, 58 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी।

    गंगोलीहाट स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 13 नसबंदी ऑपरेशन।

    चंपावत में पहली बार गूंजेगा सावन का उल्लास, गीता धामी संग महिलाएं मनाएंगी सावन उत्सव।

    जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण।

    मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सीमांत विकास के विजन को मिल रही मजबूती।

    जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in