• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

सरकार का संकल्प, सशक्त नारी समृद्ध राज्य: गंगनौला की अनीता जोशी ने रिटेल व फास्ट फूड व्यवसाय से हासिल की आत्मनिर्भरता, चूल्हे-चौके से उद्यमिता तक का सफर: ग्रामोत्थान परियोजना के सहारे अनीता जोशी ने संवारी अपने परिवार की तकदीर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-04 15:23:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सरकार का संकल्प, सशक्त नारी समृद्ध राज्य: गंगनौला की अनीता जोशी ने रिटेल व फास्ट फूड व्यवसाय से हासिल की आत्मनिर्भरता, चूल्हे-चौके से उद्यमिता तक का सफर: ग्रामोत्थान परियोजना के सहारे अनीता जोशी ने संवारी अपने परिवार की तकदीर।


चंपावत 04 अगस्त 2026, सूवि।

मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। इसी सोच और नीति का एक जीवंत उदाहरण हैं लोहाघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगनौला निवासी श्रीमती अनीता जोशी।

'मंजू स्वयं सहायता समूह' से जुड़ीं अनीता जोशी ने कभी सिर्फ गृहस्थी तक सीमित रहने के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा था। उनके इस सपने को ग्रामोत्थान परियोजना ने पंख दिए। योजना के विशेष सहयोग से अनीता जी ने कुल 3 लाख रुपये की लागत से अपने गाँव में एक रिटेल शॉप और फास्ट फूड उद्यम की शुरुआत की।

इस व्यवसाय को स्थापित करने में वित्तीय समन्वय की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। परियोजना द्वारा 75,000 रुपये का अनुदान सहयोग दिया गया, जबकि 75,000 रुपये श्रीमती अनीता ने अपने लाभार्थी अंशदान के रूप में जुटाए। इसके साथ ही योजना के सहयोग से बैंक के माध्यम से 1,50,000 रुपये का सुलभ ऋण उपलब्ध कराया गया।

सही मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज अनीता जोशी का यह व्यवसाय सफलता के साथ चल रहा है। इस उद्यम से वे हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल उनके परिवार के जीवन स्तर में बड़ा सुधार आया है, बल्कि वे अपने पूरे क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

श्रीमती अनीता जोशी की यह सफलता दर्शाती है कि जब सरकारी योजनाओं का सही सहारा और व्यक्तिगत लगन एक साथ मिलते हैं, तो ग्रामीण आजीविका का कायाकल्प होना तय है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in