• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत , >>> कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश। , >>> विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित , >>> चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान , >>> यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी। ,

Thursday, 13-August-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

धारी-धुमलाकोट में पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अनशन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-11 17:02:39
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

धारी-धुमलाकोट में पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अनशन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।


गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड गंगोलीहाट की ग्राम सभा धारी-धुमलाकोट में गहराते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1980 में बिछाई गई टैंक और पाइपलाइन अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं, जिसके चलते गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में ‘वासकि नाग पंपिंग योजना’ से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन चारों तोकों में पानी की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। ग्रामीण लंबे समय से पेयजल व्यवस्था की जांच और समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान अनूपा देवी ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से पानी की स्थिति की जांच के लिए कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद विभाग और प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।

प्रधान ने कहा कि धारी-धुमलाकोट अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र है और ग्रामीणों को आशंका है कि इसी वजह से उनकी समस्या की अनदेखी हो रही है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो महिलाएं और ग्रामीण अनशन एवं आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही आगामी चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से गांव की पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर जर्जर पाइपलाइन व टैंक को दुरुस्त कराने तथा नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस दौरान महेश राम, राकेश कुमार, सोनिया, सरिता, अनूपा देवी, इंद्रा देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, सावंती देवी, प्रिया, शोभा देवी, रश्मि, राजेश कुमार, विशान राम, फकीर राम, कमल कुमार, हरीश चंद्र, गणेश लाल, सूरज कुमार, गणेश राम, भगवान राम, बसंत राम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत

    कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश।

    विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान

    यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी।

    सावन उत्सव में गीता धामी ने किया मातृशक्ति का सम्मान, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान।

    आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल।

    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि के संकल्प की दिशा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 09 लाभार्थियों को 7.35 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत।

    चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन देंगी सेवाएं।

    चकबंदी लागू, लेकिन चम्पावत के किसानों तक लाभों की जानकारी पहुंचाना बड़ी चुनौती।

    वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश, जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी।

    बेरीनाग-चौकोड़ी भूमि सरकार में निहित होने पर निकली धन्यवाद रैली, शहीद चौक पर हुई जनसभा।

    महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी, सेवा संकल्प फाउंडेशन के सावन उत्सव में 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया

    चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया मुखिया, धीनु पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार।

    बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू।

    सतीश चंद्र पांडे पर भाजपा हाईकमान का फिर भरोसा, लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह।

    चम्पावत में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, नर्सिंग कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में चित्रकला, भाषण, नृत्य, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in