• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत , >>> कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश। , >>> विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित , >>> चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान , >>> यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी। ,

Wednesday, 12-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-12 18:08:36
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी।


कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल, विज्ञान क्विज और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन।


चंपावत। विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तार्किक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता चंपावत जिले में विकासखंड और जनपद स्तर पर आयोजित होगी।
जिला समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने बताया कि विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक विद्यालय से चार विद्यार्थियों की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के साथ विज्ञान क्विज आयोजित की जाएगी। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अलावा जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य समसामयिक वैज्ञानिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा और विज्ञान क्विज में प्राप्त संयुक्त अंकों के आधार पर प्रत्येक विकासखंड से शीर्ष चार सदस्यीय टीमों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। विकासखंड एवं जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथि और आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों, विज्ञान शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालयों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित कर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत

    कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश।

    विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान

    सावन उत्सव में गीता धामी ने किया मातृशक्ति का सम्मान, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान।

    आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल।

    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि के संकल्प की दिशा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 09 लाभार्थियों को 7.35 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत।

    चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन देंगी सेवाएं।

    चकबंदी लागू, लेकिन चम्पावत के किसानों तक लाभों की जानकारी पहुंचाना बड़ी चुनौती।

    वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश, जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी।

    बेरीनाग-चौकोड़ी भूमि सरकार में निहित होने पर निकली धन्यवाद रैली, शहीद चौक पर हुई जनसभा।

    महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी, सेवा संकल्प फाउंडेशन के सावन उत्सव में 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया

    चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया मुखिया, धीनु पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार।

    बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू।

    सतीश चंद्र पांडे पर भाजपा हाईकमान का फिर भरोसा, लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह।

    चम्पावत में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, नर्सिंग कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में चित्रकला, भाषण, नृत्य, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

    धारी-धुमलाकोट में पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अनशन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in