• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत , >>> कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश। , >>> विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित , >>> चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान , >>> यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी। ,

Wednesday, 12-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-12 17:14:22
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल।


चम्पावत। आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समिति सुई-बिशुंग का प्रतिनिधिमंडल मुख्य संरक्षक सचिन जोशी एवं अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रशासनिक सहयोग की मांग की। समिति ने 23 अगस्त को प्रस्तावित मनोकामना कलश यात्रा एवं गुप्त प्योला यात्रा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी को आमंत्रित किया। डीएम ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महोत्सव से पहले कर्णकरायत-सुई महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, कोलीढेक-डूंगरी और प्रेमनगर से केंद्रीय विद्यालय मोटर मार्ग की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए हैं। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी लगेगी। शैक्षिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्तराखंड और बाहरी राज्यों के सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुतियां देंगे। स्वास्थ्य एवं आईटीबीपी के स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, नशा उन्मूलन जागरूकता, आपदा प्रबंधन, महिला जागरूकता, कृषि गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मैराथन दौड़ महोत्सव का विशेष आकर्षण रहेगी। 27 अगस्त की रात विशिष्ट देव अदालत एवं रात्रि जागरण होगा, जिसमें दूरस्थ क्षेत्रों से लोग पहुंचकर अपनी समस्याएं रखेंगे। वहीं 28 अगस्त को विशिष्ट रक्षाबंधन मेले में चमत्कारी देवी की वायु रथ यात्रा निकलेगी। समिति के अनुसार करीब 15 किलोमीटर के दुर्गम मार्ग से होकर 25 गांवों तक पहुंचने वाली यह यात्रा बिना रस्सों के आयोजित की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महोत्सव का समापन होगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. बृजेश मेहरा, एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी, डॉ. महेश ढेक, भुवन चौबे, सुनील चौबे, ग्राम प्रधान त्रिभुवन तिवारी, योगेश ओली, गौरव पांडे, मयंक ओली, नीरज करायत, कैलाश तलनिया सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




फोटो : जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देता सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक समिति सुई-बिशुंग का प्रतिनिधिमंडल।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत

    कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश।

    विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान

    यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी।

    सावन उत्सव में गीता धामी ने किया मातृशक्ति का सम्मान, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान।

    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि के संकल्प की दिशा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 09 लाभार्थियों को 7.35 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत।

    चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन देंगी सेवाएं।

    चकबंदी लागू, लेकिन चम्पावत के किसानों तक लाभों की जानकारी पहुंचाना बड़ी चुनौती।

    वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश, जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी।

    बेरीनाग-चौकोड़ी भूमि सरकार में निहित होने पर निकली धन्यवाद रैली, शहीद चौक पर हुई जनसभा।

    महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी, सेवा संकल्प फाउंडेशन के सावन उत्सव में 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया

    चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया मुखिया, धीनु पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार।

    बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू।

    सतीश चंद्र पांडे पर भाजपा हाईकमान का फिर भरोसा, लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह।

    चम्पावत में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, नर्सिंग कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में चित्रकला, भाषण, नृत्य, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

    धारी-धुमलाकोट में पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अनशन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in