• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत , >>> कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश। , >>> विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित , >>> चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान , >>> यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी। ,

Wednesday, 12-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन देंगी सेवाएं। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-12 13:24:26
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन देंगी सेवाएं।


चंपावत 12 अगस्त 2026, सूवि।


जिला चिकित्सालय चंपावत में पिछले करीब डेढ़ साल से संविदा पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार ने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। डॉ. मजूमदार के कार्यकाल के दौरान अस्पताल में स्त्री रोग से संबंधित सेवाओं का लाभ मरीजों को मिलता रहा।

डॉ. अभिषेक मजूमदार NHM के तहत संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में जिला चिकित्सालय चंपावत में करीब 1.5 साल से सेवाएं दे रहे थे। वे मूल रूप से शांति निकेतन, पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। अस्पताल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मरीजों को सेवाएं देने के साथ स्त्री रोग विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ. मजूमदार के त्यागपत्र के बाद जिला अस्पताल चंपावत में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 देवेश चौहान ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।
अब उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार जिला चिकित्सालय चंपावत में अपनी सेवाएं देंगी।
वहीं सप्ताह के बाकी तीन कार्य दिवसों में डॉ. मोनिका गिरी उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मरीजों को सेवाएं देंगी।

इस व्यवस्था से चंपावत जिला अस्पताल आने वाली महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध रहेंगी।

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन के मूल निवासी डॉ. अभिषेक मजूमदार ने पिछले 18 महीनों में चम्पावत जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस सीमांत क्षेत्र में उन्होंने कई जटिल और संवेदनशील प्रसव को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सीएमओ डॉ0 देवेश चौहान और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉ. मजूमदार का कार्यकाल बेहद सराहनीय और उल्लेखनीय रहा। हालांकि, अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें अचानक अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 देवेश चौहान ने कहा कि डॉ. मजूमदार ने सीमित संसाधनों के बावजूद पहाड़ की महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में रोज़ाना आसपास के दूर-दराज गांवों से सैकड़ों महिलाएं इलाज कराने पहुंचती हैं। डॉ. मजूमदार के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई विपरीत असर न पड़े, इसके लिए SDH लोहाघाट से डॉ. मोनिका गिरी को रोस्टर आधारित ड्यूटी पर तैनात कर दिया है।

यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि लोहाघाट और चम्पावत—दोनों अस्पतालों में महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श और इलाज की सुविधा निरंतर मिलती रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत

    कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश।

    विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान

    यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी।

    सावन उत्सव में गीता धामी ने किया मातृशक्ति का सम्मान, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान।

    आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल।

    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि के संकल्प की दिशा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 09 लाभार्थियों को 7.35 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत।

    चकबंदी लागू, लेकिन चम्पावत के किसानों तक लाभों की जानकारी पहुंचाना बड़ी चुनौती।

    वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश, जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी।

    बेरीनाग-चौकोड़ी भूमि सरकार में निहित होने पर निकली धन्यवाद रैली, शहीद चौक पर हुई जनसभा।

    महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी, सेवा संकल्प फाउंडेशन के सावन उत्सव में 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया

    चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया मुखिया, धीनु पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार।

    बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू।

    सतीश चंद्र पांडे पर भाजपा हाईकमान का फिर भरोसा, लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह।

    चम्पावत में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, नर्सिंग कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में चित्रकला, भाषण, नृत्य, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

    धारी-धुमलाकोट में पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अनशन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in