• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत , >>> कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश। , >>> विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित , >>> चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान , >>> यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी। ,

Wednesday, 12-August-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 09 लाभार्थियों को 7.35 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-12 13:54:18
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल: चम्पावत के 09 लाभार्थियों को 7.35 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत।


चम्पावत 12 अगस्त 2026 सूवि।

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से चम्पावत के लिए वित्तीय स्वीकृति, जन-कल्याण के लिए 7.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर, जरूरतमंदों को मिलेगा सीधा लाभ।

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणकारी एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देशों के क्रम में चम्पावत जनपद के विभिन्न लाभार्थियों हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कुल 7,35, 000/- रुपये (स्थल लाख पैंतीस हजार रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस स्वीकृत धनराशि को जिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित करते हुए नियमानुसार ससमय वितरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शासन से प्राप्त इस निर्देश के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी है।

शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इस स्वीकृत धनराशि का भुगतान नियमानुसार केवल उन्हीं लाभार्थियों को किया जाएगा जो सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक लाभार्थी से स्टाम्पयुक्त रसीद एवं अन्य वांछित अभिलेख प्राप्त कर जनपद स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश किसी लाभार्थी को अधिकतम 3 माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं हो पाता है, तो उस धनराशि का चेक या बैंक ड्राफ्ट आहरण-वितरण अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पक्ष में आवश्यक विवरण सहित शासन को वापस लौटा दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सभी अनुदान प्राप्तकर्ताओं को सहायता राशि मिलने की तिथि से 6 माह के भीतर इसका उपयोग निर्धारित प्रयोजन हेतु करना होगा और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उपयोगिता प्रमाण-पत्र (G.F.R 19-A) प्रेषित किया जाएगा।

वितरण प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान से पूर्व अनिवार्य रूप से यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि लाभार्थी को चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष या किसी अन्य मंत्री के विवेकाधीन कोष से ऐसी कोई सहायता प्राप्त न हुई हो।

इसके लिए लाभार्थियों से एक स्व-प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा। पात्रता की गहन जांच के साथ-साथ नियमानुसार आवश्यक पहचान पत्र एवं बैंक खाता संख्या प्राप्त करने के उपरांत ही सहायता राशि का हस्तांतरण एकाउंट पेयी चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, 25,000/- रुपये से अधिक की धनराशि वाले मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शपथ पत्र और विवाह से संबंधित प्रकरणों में उचित जांच के बाद ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।

पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा आम जनमानस की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासन से प्राप्त 09 लाभार्थियों की सूची और उन्हें आवंटित धनराशि का विवरण जनपद कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से इस कल्याणकारी राशि का वितरण सुनिश्चित करने और समस्त आवश्यक अभिलेखों को जनपद स्तर पर सुरक्षित रखते हुए उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं।

आवेदकों में निम्न लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष/राहत मद के अंतर्गत राहत राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
1. श्रीमती विद्या देवी
पत्नी: स्व० श्री रणजीत सिंह
पता: ग्राम-बालिक, पो०ओ०-तिमलागूंठ, तह०-पाटी, चम्पावत
2. श्री श्याम लाल
पुत्र: श्री मैकू लाल
पता: वार्ड नं० 1 टनकपुर, चम्पावत,
3. श्री देवेन्द्र
पुत्र: श्री सीता राम
पता: वार्ड नं० 1, टनकपुर, चम्पावत,
4.श्री करण
पुत्र: श्री देवेन्द्र
पता: वार्ड नं० 1 टनकपुर, चम्पावत,
5. श्री मतपाल सिंह
पुत्र: श्री राजेश पाल
पता: वार्ड नं० 1 टनकपुर, चम्पावत,
6.श्रीमती रीना
पत्नी: श्री राम प्रकाश
पता: वार्ड नं० 1 टनकपुर, चम्पावत,
7. श्रीमती रूचि वर्मा
पत्नी: श्री वरूण वर्मा
पता: वार्ड नं० 1 टनकपुर, चम्पावत,
8. श्रीमती भवानी देवी
पत्नी: स्व० श्री विशाल सिंह
पता: नायकगोठ, नैक गूथ, चम्पावत,
9. श्री प्रेम सिंह
पुत्र: श्री जीत सिंह
पता: ज्ञानखेडा, टनकपुर, चम्पावत शामिल हैं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    चम्पावत को मिली बड़ी सौगात: जिले में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी राहत

    कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंक जताया आक्रोश।

    विश्व युवा दिवस पर गंगोलीहाट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

    चम्पावत में 18 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, पुलिस ने चलाया अभियान

    यूकॉस्ट की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में प्रतिभा दिखाएंगे चंपावत के विद्यार्थी।

    सावन उत्सव में गीता धामी ने किया मातृशक्ति का सम्मान, 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान।

    आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल।

    जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

    मा. मुख्यमंत्री के ड्रग फ्री देवभूमि के संकल्प की दिशा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    चंपावत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन देंगी सेवाएं।

    चकबंदी लागू, लेकिन चम्पावत के किसानों तक लाभों की जानकारी पहुंचाना बड़ी चुनौती।

    वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश, जिलाधिकारी ने एसडीएम चम्पावत को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी।

    बेरीनाग-चौकोड़ी भूमि सरकार में निहित होने पर निकली धन्यवाद रैली, शहीद चौक पर हुई जनसभा।

    महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी, सेवा संकल्प फाउंडेशन के सावन उत्सव में 10 कर्मठ महिलाओं को मिला नंदा शिखर सम्मान, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया

    चम्पावत विधानसभा को 3.89 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यों को मिली मंजूरी।

    चंपावत वन प्रभाग को मिला नया मुखिया, धीनु पुरुषोत्तमन ने संभाला 19वें डीएफओ का कार्यभार।

    बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; चार घायल, डीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला रेस्क्यू।

    सतीश चंद्र पांडे पर भाजपा हाईकमान का फिर भरोसा, लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जगह।

    चम्पावत में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, नर्सिंग कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में चित्रकला, भाषण, नृत्य, नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

    धारी-धुमलाकोट में पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अनशन और चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in