• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लोहाघाट में यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल, दरबार सिंह रजवार के नाम पर लगी मुहर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-14 19:09:42
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लोहाघाट में यूकेडी ने फूंका चुनावी बिगुल, दरबार सिंह रजवार के नाम पर लगी मुहर।


आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान, जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन; चंपावत सीट पर भी प्रत्याशी उतारने का निर्णय।

लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला स्तरीय अधिवेशन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला लिया गया। अधिवेशन में दल ने आगामी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने का ऐलान करते हुए लोहाघाट विधानसभा सीट से जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता दरबार सिंह रजवार को प्रत्याशी बनाए जाने पर आम सहमति जताई। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया गया।
राजेंद्र पुनेठा की अध्यक्षता और रमेश बिष्ट के संचालन में आयोजित अधिवेशन में उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी का भी आम सहमति के आधार पर गठन किया गया। राजेंद्र पुनेठा को जिलाध्यक्ष, जबकि शिवराज सिंह बोहरा, मनोज जोशी और नारायण सिंह फर्त्याल को उपाध्यक्ष, रमेश बिष्ट को महामंत्री तथा पूरन रावत को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रजवार को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह अधिवेशन में कार्यकर्ताओं ने दरबार सिंह रजवार को दल का निष्ठावान और संघर्षशील कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने पिछले कई महीनों से लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर यूकेडी की जमीन को मजबूत करने का प्रयास किया है। आम सहमति से प्रत्याशी बनाए जाने पर रजवार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

अधिवेशन में चंपावत विधानसभा क्षेत्र से भी यूकेडी का प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया।

जल, जंगल और जमीन को बनाया जाएगा चुनावी मुद्दा

यूकेडी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधर सिंह अधिकारी और नारायण फर्त्याल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की राजनीतिक विचारधारा राष्ट्रीय दलों से अलग है। दल की प्राथमिक लड़ाई उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को लेकर है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ऐसा मजबूत भू-कानून बनाया जाना चाहिए, जिससे प्रदेश के मूल निवासियों के पारंपरिक अधिकार सुरक्षित रहें और बाहरी हस्तक्षेप से पहाड़ की जमीन एवं संसाधनों की रक्षा हो सके। अधिवेशन में गणेश उप्रेती, भुवन बिष्ट, दीवान सिंह, लोक सिंह, हरीश अधिकारी, धीरज लड़वाल, नवीन गहतोड़ी, बसंत बिष्ट और प्रकाश सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।
अधिवेशन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने पर भी जोर दिया गया।



फोटो : उत्तराखंड क्रांति दल के जिला स्तरीय अधिवेशन में मौजूद कार्यकर्ता एवं पार्टी के प्रस्तावित लोहाघाट विधानसभा प्रत्याशी दरबार सिंह रजवार।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in