🔊
चम्पावत समेत 11 जिलों में अगले 3 घंटे येलो अलर्ट।
चम्पावत। मौसम विभाग ने 15 अगस्त 2026 की रात 10:20 बजे से 16 अगस्त की रात 1:20 बजे तक उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार चम्पावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अलग-अलग स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।
इन जिलों के भटवाड़ी, कर्णप्रयाग, थराली, कौसानी, कपकोट, धौन, गोचर एवं आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें अथवा तेज बारिश होने की संभावना है।
🌧️ मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
चम्पावत में भी रात के समय मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।