• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू। , >>> 2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश , >>> विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा , >>> UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू , >>> लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार ,

Monday, 28-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

वर्षाकालीन पौधरोपण अभियान से चम्पावत में बढ़ेंगी फल उत्पादन की संभावनाएँ। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-17 16:34:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

वर्षाकालीन पौधरोपण अभियान से चम्पावत में बढ़ेंगी फल उत्पादन की संभावनाएँ।


चम्पावत, 17 अगस्त 2026 सूवि।

पौधरोपण से फल उत्पादन तक, चम्पावत में बागवानी को मिल रही नई मजबूती।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशन में उद्यान विभाग, चम्पावत द्वारा वर्षाकालीन मौसम में व्यापक फलदार पौधरोपण एवं पौध वितरण अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत कृषकों के सहयोग से जनपद में उद्यान विभाग द्वारा कुल 56,754 फलदार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों एवं स्थानीय जलवायु के अनुरूप कृषकों को विभिन्न फल प्रजातियों एवं किस्मों के पौधे उपलब्ध कराए गए। इनमें प्रमुख रूप से आम, लीची, माल्टा, कलमी माल्टा, बीजू संतरा, कटहल, पपीता एवं शरीफा आदि शामिल हैं। पौध वितरण एवं रोपण को ग्राम स्तर तक पहुंचाने में कृषकों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय संगठनों की भी सहभागिता रही।

उन्होंने बताया कि अभियान से जनपद के लगभग 4,500 कृषक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। इन पौधों के बेहतर संरक्षण एवं आगामी वर्षों में फल उत्पादन शुरू होने के साथ जनपद में फल उत्पादन की संभावनाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे कृषकों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलने के साथ ही फल आधारित कृषि को बढ़ावा मिलेगा।

उद्यान विभाग द्वारा पौध वितरण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिन ग्रामों में पौधों का वितरण किया गया है, वहां संबंधित उद्यान सचल दल प्रभारियों एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर भ्रमण कर पौधों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

पौधों के संरक्षण को जनसहभागिता से जोड़ने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम स्तर पर पौध वितरण के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को पौधों की देखरेख के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पौधे के संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं स्वामित्व की भावना विकसित हो।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उद्यान विभाग का प्रयास केवल पौधों के वितरण तक सीमित न रहकर “पौध वितरण से पौध संरक्षण और पौध संरक्षण से फल उत्पादन” की दिशा में आगे बढ़ने का है। पौधों की बेहतर जीवितता एवं विकास सुनिश्चित कर आगामी वर्षों में चम्पावत में फल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा कृषकों की आय के अवसरों को मजबूत करने की दिशा में विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जाएगा।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सेवा संकल्प अभियान: जन-जन की सरकार कार्यक्रम में मिली शिकायत का त्वरित निस्तारण, चन्दनी ग्राम में पेयजल लाइन मरम्मत का कार्य शुरू।

    2 अक्टूबर को चंपावत में गूंजेगा गांधी-शास्त्री के विचारों का संदेश, जिलाधिकारी ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चंपावत प्रशासन अलर्ट, डीएम मनीष कुमार ने की विस्तृत समीक्षा

    UTET परीक्षा को लेकर चंपावत में सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

    लोहाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW में वांछित वारंटी गिरफ्तार

    राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग में छात्रसंघ चुनाव: पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, मनीष रौतेला बने अध्यक्ष

    शिक्षकों की कमी से देवीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ाई प्रभावित, सप्ताह में सिर्फ 3 दिन बुलाए जा रहे छात्र

    डायट प्रवक्ता दीपक सोराड़ी को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षाशास्त्र में किया शोध

    लोहाघाट में सजेगा जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं का मंच, 7 और 8 अक्टूबर को होगी जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा

    चम्पावत में बारिश के बीच पुलिस और फायर टीम ने संभाला मोर्चा, कई जगह गिरे पेड़ हटाकर यातायात कराया सुचारु

    सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंचा उद्यान विभाग, 127 किसानों को मिले निःशुल्क सब्जी बीज, नोमाना, चामी समेत विभिन्न गांवों में किसानों को बांटे गए बीज किट, आधुनिक औद्यानिकी की दी जानकारी

    4 अक्टूबर को बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    चम्पावत में भारी बारिश से प्रशासन अलर्ट, मुख्य मार्ग खुले; 3 ग्रामीण सड़कें बाधित

    डॉ. सोनाली मंडल बनीं जिला चिकित्सालय की नई चिकित्सा अधीक्षक।

    पितृपक्ष में श्रद्धा के साथ करें तर्पण, पिंडदान और पंचबली, आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने बताए श्राद्ध कर्म के नियम, सात्विक आहार और परंपराओं का महत्व।

    भारी बारिश के बीच प्रशासन की मुस्तैदी से जिले की सड़कों पर यातायात रहा सुचारु।

    वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र सग्टा पंचतत्व में विलीन, ऋषेश्वर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार, व्यापारियों सहित नगरवासियों ने नम आंखों से दी विदाई।

    भास्कर मुरारी भारी मतों से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें युवा, नशे से बनाएं दूरी, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में माई हेल्थ, माई प्राइड के तहत स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग

    अमोड़ी-छतकोट मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in