🔊
टनकपुर में एनएच किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त जारी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तड़ागी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र करीब 45 वर्ष) का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन से मेमो के माध्यम से मिली थी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया किसी दुर्घटना या अन्य कारणों की भी संभावना जताई जा रही है।
कोतवाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अपने परिजन की तलाश में हो या इस व्यक्ति की पहचान कर सके, तो टनकपुर कोतवाली से संपर्क करें।